फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Board Result: धार के दो बेटों ने बढ़ाया मान, सरफराज ने दूसरा और कृष्णप्रताप ने प्राप्त किया पांचवां स्थान

Tue, 06 May 2025 05:28 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार

सार

सरफराज पटेल ने प्रदेश में संयुक्त रूप से दूसरा स्थान प्राप्त किया। उन्होंने 500 में से 490 अंक प्राप्त किए हैं। वहीं, कृष्णप्रताप सिंह ने 500 में से 479 अंक प्राप्त कर पांचवां स्थान प्राप्त किया है
विज्ञापन
सरफराज पटेल और कृष्णप्रताप सिंह। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश में 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम मंगलवार को घोषित किए गए। बोर्ड परीक्षा परिणाम में धार जिले के दो छात्रों ने प्रदेश की सूची में दूसरा और पांचवां स्थान प्राप्त किया है। 12वीं विज्ञान-गणित समूह में ग्राम खाचरोदा के सरफराज पटेल ने प्रदेश में संयुक्त रूप से दूसरा स्थान प्राप्त किया। उन्होंने 500 में से 490 अंक प्राप्त किए हैं। सरफराज पटेल धार जिले के छोटे से गांव खाचरोदा के रहने वाले हैं। उनके पिता आजाद पटेल शासकीय स्कूल में शिक्षक हैं और खेती भी करते हैं। सरफराज ने सोशल मीडिया से दूरी बनाकर पढ़ाई पर फोकस किया और यह मुकाम हासिल किया। वर्तमान में वे कोटा में जेईई मेन्स की तैयारी कर रहे हैं। उनका सपना इंजीनियर बनने का है और उन्हें कंप्यूटर साइंस में भी रुचि है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: पिछले साल के मुकाबले 10वीं के रिजल्ट में 18.12 फीसदी की वृद्धि, 12वीं में भी बढ़ोतरी; जानें

पिता बोले-पढ़ाई को लेकर गंभीर है बेटा 
सरफराज के पिता आजाद पटेल ने बताया कि सरफराज शुरू से ही पढ़ाई के प्रति गंभीर रहा है। वह सुबह जल्दी उठकर पढ़ाई करता है। स्कूल स्टाफ और परिवार के सभी सदस्य भी उसका लगातार हौसला बढ़ाते हैं। खास बात यह है कि सरफराज सोशल मीडिया का उपयोग नहीं करता, जिसे उसके पिता उसकी सफलता की कुंजी मानते हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:  7 लाख 6 हजार छात्र-छात्राओं ने दी बोर्ड की परीक्षा, गार्गी-रिमझिम का जलवा; अंकुर भी छाए
विज्ञापन


प्रदेश में पांचवां स्थान, नीट की तैयारी कर रहे कृष्णप्रताप 
वहीं, पीथमपुर पब्लिक स्कूल के विद्यार्थी कृष्णप्रताप सिंह ने जीव विज्ञान समूह में प्रदेश में पांचवीं रैंक हासिल की। उन्होंने 500 में से 479 अंक प्राप्त कर यह स्थान प्राप्त किया है। इस उपलब्धि को लेकर उनके परिजन और स्कूल स्टाफ काफी खुश हैं। कृष्णप्रताप सिंह के पिता दिलीप सिंह पीथमपुर की ही एक प्लास्टिक कंपनी में कार्यरत हैं। कृष्णप्रताप का कहना है कि कोई भी विद्यार्थी 7 से 8 घंटे पढ़ाई करके टॉपर बन सकता है, यह कोई बड़ी बात नहीं है। भविष्य के बारे में पूछने पर उन्होंने बताया कि वे डॉक्टर बनना चाहते हैं और नीट की तैयारी कर रहे हैं। वे नीट की परीक्षा भी दे चुके हैं।

ये भी पढ़ें: बारहवीं में 74.48% छात्र हुए पास, बेटियों का फिर से दबदबा; सतना की प्रियल द्विवेदी बनीं टॉपर

यह बड़े गर्व का विषय
पीथमपुर पब्लिक स्कूल के प्रबंधक विक्रम द्विवेदी ने कहा कि एक छात्र अपनी मेहनत से आगे बढ़ता है, लेकिन संस्था द्वारा समय पर दिया गया मार्गदर्शन और शिक्षकों द्वारा किया गया प्रयास भी विद्यार्थी के परिणाम में साफ नजर आता है। उन्होंने कहा कि यह बड़े गर्व का विषय है कि हमारे स्कूल का विद्यार्थी मध्य प्रदेश में जीव विज्ञान समूह में प्रदेश में पांचवें स्थान पर आया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें