फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dhar News: महाराष्ट्र से इंदौर आ रही बस ट्राले से टकराई, 20 यात्री घायल, तीन की हालत गंभीर, चालक का पैर कटा

Tue, 23 Apr 2024 02:38 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, धार

सार

पुलिस ने बताया कि हादसे में 20 यात्री घायल हो गए, जिनमें से तीन की हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं, बस चला रहे चालक का एक पैर कट गया, उसके इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन
ओवर टेक करने के दौरान हुआ हादसा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धार जिले के नर्मदा नदी किनारे बसे खलघाट में मुंबई आगरा मार्ग पर नर्मदा नदी पुल पर आज हादसा हो गया। हादसे में बस में सवार करीब 20 यात्री घायल हो गए, जिनमें से तीन की हालत गंभीर है। वहीं, बस चालक का पैर कट गया। 

विज्ञापन

 
जानकारी के अनुसार धार जिले के खलटाका पुलिस चौकी क्षेत्र में खलघाट पुल पर आज अल सुबह मुंबई से इंदौर की ओर जा रही हंस ट्रेवल्स की बस क्रमांक एनएल 07बी 0694 ओवर टेक करने के दौरान ट्राले में घुस गई। बस में करीब 52 यात्री सवार थे, जिसमें से 20 यात्री घायल हो गए। घायलों में तीन यात्रियों की हालत गंभीर बताई जा रही है। 

पुलिस ने बताया कि करीब 1 घंटे की मशक्कत के बाद बस में फंसे ड्राइवर को निकाला गया। हादसे में उसका एक पैर कट गया। हादसा इतना भयानक था कि बस नर्मदा नदी में गिरते गिरते बच गई है। हादसे की सूचना पर खलटाका के चौकी प्रभारी रितेश तायडे और थाना प्रभारी रामेश्वर ठाकुर मौके पर पहुंचे और घायल यात्रियों को एंबुलेंस से इलाज के लिए अस्पताल भेजा।   

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें