फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवास: लोगों से लाखों रुपए की उधारी की और फिर पूरा परिवार ही हो गया गायब...

Thu, 28 Oct 2021 04:08 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवास

सार

देवास का एक परिवार लोगों से लाखों रुपए की उधारी कर लापता हो गया है। यह परिवार इंदौर जाने का कहकर घर से निकला था, पर इंदौर तो वे पहुंचे ही नहीं। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। 
विज्ञापन
देवास से गुमशुदा हुआ परिवार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश के देवास में पुलिस उस वक्त सकते में आ गई जब पूरा परिवार ही लापता हो गया। छानबीन करने पर पुलिस को कुछ सुराग मिले कि लोगों से लाखों रुपए ले लिए लेकिन काम नहीं किया और रुपए लेकर व्यक्ति अपने परिवार समेत भाग गया।
विज्ञापन


दरअसल, सिल्वर कॉलोनी देवास निवासी वाले नासिर खान अपनी पत्नी साजिदा, बेटे फैजान, बेटी जीनत और शिरीन के साथ घर से इंदौर जाने का कहकर निकला था। लेकिन इंदौर नहीं पहुंचा। इसी बीच, बात पुलिस तक पहुंची तो उसने छानबीन शुरू की। जब लोगों से पूछताछ की तो सामने आया कि खुद को लापता बताकर पूरा परिवार सोच-समझकर घर से गया है ताकि किसी को पता न चले।

इंदौर जाने का कहकर निकला था
नासिर अपने परिवार के साथ सिल्वर कॉलोनी में किराए के मकान में रहता है। उसका काम ठेके लेकर लोगों के मकान बनाना है। 24 अक्टूबर को वह ऑटो में बैठकर जाने लगे। मकान मालिक से कहा था कि भाई के घर खजराना इंदौर जा रहे हैं। जल्दी लौट आएंगे। मकान मालिक ने ज्यादा कुछ नहीं सोचा लेकिन कई दिन बीत गए और किराएदार नहीं लौटे तो खजराना में संपर्क किया। वहां से पता चला कि उनके यहां कोई आया ही नहीं। इसके बाद मोबाइल पर संपर्क किया लेकिन मोबाइल बंद मिला। बाद में रिश्तेदारों, परिचितों के घर पता किया लेकिन कहीं से सुराग नहीं मिला। कोतवाली थाने में गुमशुदगी दर्ज करवाई।
विज्ञापन


रुपए ले रखे थे, काम नहीं किया
इस मामले में अब नई कहानी सामने आई है। कोतवाली थाना प्रभारी उमराव सिंह ने बताया कि नासिर ठेके लेकर मकान बनाने का काम करता था। उसने कई लोगों से एडवांस ले रखा था, लेकिन काम पूरा नहीं किया। बाद में घर से परिवार को लेकर चला गया क्योंकि जिन्होंने रुपए दिए थे वे घर जाकर काम का तकाजा करने लगे थे। काम न कर पाने की स्थिति में रुपए वापस मांग रहे थे। इस संबंध में दो-तीन लोगों ने थाने में आवेदन भी दिए हैं कि उनसे रुपए ले लिए लेकिन काम नहीं किया। प्रारंभिक रूप से तो यही लग रहा है कि पूरी योजना के साथ नासिर परिवार के साथ गायब हुआ है। उसकी तलाश कर रहे हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें