फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दमोह में भितरघात: भाजपा ने पूर्व मंत्री मलैया को दिया कारण बताओ नोटिस, पांच मंडल अध्यक्ष निलंबित

Fri, 07 May 2021 09:12 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मप्र में सत्तारूढ़ भाजपा को दमोह उपचुनाव में करारी हार का सामना करना पड़ा है। इसमें भितरघात को भी वजह माना जा रहा है।
 
विज्ञापन
पूर्व मंत्री जयंत मलैया - फोटो : facebook
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दमोह विधानसभा उपचुनाव में सत्तारूढ़ भाजपा की करारी हार की वजह भितरघात को भी माना जा रहा है। मामले में पूर्व मंत्री जयंत मलैया को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। 

विज्ञापन


चुनाव के दौरान पार्टी विरोधी गतिविधियों में भाग लेने के कारण भाजपा ने दमोह जिले के अपने पांच मंडल अध्यक्षों और प्रशिक्षण प्रकोष्ठ के जिला संयोजक सिद्धार्थ मलैया को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निलंबित कर दिया है।
 
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णु दत्त शर्मा के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई है। इस कार्यवाही के साथ-साथ पूर्व विधायक जयंत मलैया को भी दमोह विधानसभा उपचुनाव के दौरान पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें