फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP: भांडेर SDM को महिला ने मारा थप्पड़, झूमाझटकी भी की गई; भूख हड़ताल पर बैठे इस समाज के लोगों को हटाने गए थे

Wed, 11 Sep 2024 11:15 AM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दतिया

सार

भूख हड़ताल पर बैठे प्रजापति समाज के लोगों में भांडेर एसडीएम नीरज शर्मा से झूमाझटकी कर दी। इस दौरान पीछे से एक महिला ने उन्हें थप्पड़ मार दिया। मौके पर पहुंचे भांडेर एसडीओपी कार्णिक श्रीवास्तव ने बीच बचाव कर मामला शांत कराया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के दतिया जिले की भांडेर तहसील में एसडीएम नीरज शर्मा के साथ झूमा झटकी और थप्पड़ मारने का मामला सामने आया है। घटना के बाद मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने बीच बचाव किया और आंदोलनकारियों को शांत किया। घटना मंगलवार देर रात की है, जिसका वीडियो भी सामने आया है। भांडेर एसडीओपी ने कहा कि मामले में शामिल आरोपियों पर कार्रवाई की जा जाएगी।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक दतिया के भांडेर में अनुसूचित जाति का दर्जा देने और जाति प्रमाण पत्र बनाए जाने की मांग को लेकर प्रजापति समाज के लोग एक सप्ताह से तहसील कार्यालय के बाहर भूख हड़ताल पर बैठे हैं। इस भूख हड़ताल में पुरुष और महिलाएं दोनों ही शामिल हैं। इन लोगों के पास धरना प्रदर्शन की अनुमति थी, साथ ही इन्होने अवैध रूप से बिजली कनेक्शन भी ले रखा था। ऐसे में पुलिस और जिला प्रशासन द्वारा प्रदर्शनकारियों को धरना बंद करने की लगातार चेतावनी दे रहा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 
मंगलवार को देर रात पुलिस और प्रशासन आंदोलनकारियों को समझाने के लिए धरना स्थल पर पहुंचा दोनों के बीच झड़प हो गई। इस दौरान आंदोलनकारियो में भांडेर एसडीएम नीरज शर्मा से झूमा झटकी कर दी और पीछे से एक महिला ने उन्हें थप्पड़ मार दिया। मौके पर पहुंचे भांडेर एसडीओपी कार्णिक श्रीवास्तव ने बीच बचाव कर मामला शांत कराया। इसके बाद बिजली कंपनी के अधिकारियों अवैध बिजली कनेक्शन को काटा और टेंट वाला अपना टेंट लेकर चला गया। एसडीओपी कार्णिक श्रीवास्तव ने बताया कि मामले में कार्रवाई की जा रही है। आरोपियों को चिह्नित किया जा रहा है, इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें