फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Datia News: चावल खाने से बच्चों और महिलाओं समेत 35 लोगों की बिगड़ी तबियत, अस्पताल में भर्ती कराया गया

Mon, 26 Aug 2024 10:28 AM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दतिया

सार

हर छठ के चलते ग्रामीणों ने समा के चावल खाए थे। गांव के जिन लोगों ने चावल खाए उनकी तबियत कुछ ही देर में बिगड़ने लगी। बीमार हुए लोगों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दतिया जिले के कस्बा भांडेर के ग्राम बड़ेरा सोपान में रविवार रात गांव के लगभग 35 लोग फूड पॉइजनिंग से बीमार हो गए। सभी को भांडेर अस्पताल मे भर्ती कराया गया है। इनमें महिला और बच्चे भी शामिल है। गंभीर हालत में कुछ लोगों को दतिया जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार हर छठ के चलते ग्रामीणों ने समा के चावल खाए थे। गांव के जिन लोगों ने चावल खाए थे, उनकी तबियत कुछ ही देर में बिगड़ने लगी। बीमार हुए लोगों को उपचार के लिए भांडेर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका उपचार चल रहा है। 

वहीं, गंभीर रूप से बीमार कुछ ग्रामीणों को जिला अस्पताल दतिया रेफर किया गया है। घायलों में ज्यादातर महिलाएं और 6 बच्चे शामिल हैं। ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने गांव में स्थित दुकान से समा के चावल खरीदे थे। जिस जिस परिवार ने वह चावल खाए उनकी तबियत खराब हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें