दमोह में मारपीट का सीसीटीवी फुटेज।
- फोटो : Amar Ujala Digital
दमोह थाना कोतवाली के बरांडा में एक प्लास्टिक व्यापारी के साथ आसामाजिक तत्वों ने दिनदहाड़े मारपीट कर दी और इसके बाद वहां से भाग निकले। ये पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। इसके बाद यह वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मारपीट करने वाले युवक अज्ञात बताए जा रहे हैं। पीड़ित बंटी जैन के ने कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई है।
बता दें घंटाघर के समीप बरांडा में बंटी जैन प्लास्टिक की सामग्री की दुकान लगाते हैं। शुक्रवार दोपहर दो लोगों से सामग्री को लेकर कुछ बातचीत हो रही थी इसी दौरान एक युवक दौड़कर आया और व्यापारी बंटी जैन के साथ मारपीट करने लगा। ये देखते ही पीछे से दूसरा युवक भी आ गया और उसने भी मारपीट कर दी।
तभी एक युवक ने डंडा मारने का प्रयास किया, लेकिन डंडा व्यापारी को नहीं लगा और दोनों आसमाजिक तत्व वहां से भाग निकले। मारपीट की घटना होते ही अन्य व्यापारी एकत्रित हुए, लेकिन तब तक दोनों युवक भाग निकले और व्यापारी ने भी पीछा किया, लेकिन वह नहीं मिले। पीड़ित ने कोतवाली में घटना की शिकायत दर्ज कराई है, लेकिन अभी अज्ञात आरोपियों का पता नहीं चल सका है।