फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Damoh: जिला पंचायत सदस्य से की थी राजनीति की शुरुआत, टिकट मिलने पर राहुल सिंह बोले- सभी का काम करेंगे पूरा

Sun, 03 Mar 2024 10:22 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह

सार

Lok Sabha Election 2024: दमोह लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा ने 41 वर्षीय राहुल सिंह लोधी को अपना प्रत्याशी बनाया है। उनके प्रत्याशी घोषित होते ही कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया और शुभकामनाएं दी। राहुल सिंह ने प्रदेश और केंद्र नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा की सभी की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का पूरा प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
प्रत्याशी राहुल सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हटा विधानसभा के हिंडोरिया में राजा किशोर सिंह के घराने से आने वाले राहुल सिंह ने जिला पंचायत सदस्य से अपने राजनेतिक करियर की शुरुआत की थी। टिकरी बुजुर्ग क्षेत्र से उन्होंने जिला पंचायत सदस्य का चुनाव जीता था। उसके बाद 2018 विधासभा चुनाव में राहुल को कांग्रेस ने दमोह से प्रत्याशी बनाया और उन्होंने भाजपा के वरिष्ठ नेता पूर्व वित्तमंत्री और वर्तमान दमोह विधायक जयंत मलैया को 798 वोट से चुनाव हरा दिया था।

विज्ञापन


हालांकि कांग्रेस सरकार गिरने के बाद दमोह में मेडिकल कॉलेज के मुद्दे को लेकर राहुल ने भी 2020 में कांग्रेस विधायक पद से इस्तीफा दे दिया और भाजपा में आ गए, जहां उन्हें वेयर हाउसिंग सोसाइटी का अध्यक्ष बनाया गया और केबिनेट मंत्री का दर्जा दिया गया।
 

विधानसभा उप चुनाव में मिली हार
2021 में दमोह में विधानसभा उप चुनाव हुआ और राहुल सिंह को दमोह से भाजपा ने अपना प्रत्याशी बनाया। इस चुनाव को जीतने के लिए तत्कालीन शिवराज सरकार ने अपनी पूरी ताकत लगा दी, लेकिन उसके बाद भी राहुल चुनाव हार गए और कांग्रेस प्रत्याशी अजय टंडन ने उन्हें 17000 वोटों से चुनाव हरा दिया था। इस हार के लिए राहुल सिंह ने मलैया परिवार को जिम्मेदार ठहराया था। जिसके बाद सिद्धार्थ मलैया और उनके साथ पांच मंडल अध्यक्ष को भाजपा प्रदेश संगठन ने निलंबित कर दिया था।

विज्ञापन

 

बांदकपुर में बनेगा कारीडोर
टिकट घोषित होने के बाद राहुल सिंह का भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। इस मौके पर मीडिया से बातचीत में उन्होंने प्रदेश और केंद्र नेतृत्व के साथ कार्यकर्ताओं का आभार जताया और कहा विधानसभा चुनाव में जागेश्वर धाम बांदकपुर में कोरिडोर निर्माण की बात की गई थी, उसे प्रमुखता से पूरा किया जायेगा और बाकी जैसी प्राथमिकताएं सामने आएगी उसे पूरा किया जायेगा। 

यह है दमोह लोकसभा के मतदाताओं की संख्या

1- कुल मतदाता- 19,09,886
2- पुरुष मतदाता- 10,00,952
3- महिला मतदाता- 9,08,902
4- थर्ड जेंडर- 32

जातिगत समीकरण भी है टिकट का आधार
राहुल सिंह लोधी को टिकट देने के पीछे जातिगत समीकरण भी हो सकता है। क्योंकि दमोह लोकसभा में आठ विधानसभा सीटें आती हैं। जिनमें दमोह की चार सीटें दमोह, जबेरा, पथरिया और हटा शामिल हैं, जबकि छतरपुर जिले की एक सीट बड़ा मलहरा, सागर जिले की तीन सीटें बंडा, रहली तथा देवरी आती है। इनमें से सागर की देवरी, बंडा, छतरपुर जिले की बड़ा मलहरा, जबेरा, दमोह तथा पथरिया विधानसभा में लोधी समाज की बहुलता है। यह समाज निर्णायक भूमिका में है, इसलिए भी राहुल को उम्मीदवार बनाया गया है। इसके अलावा राहुल सिंह कांग्रेस छोड़ बीजेपी में आए हैं, सर्वे में भी उनका नाम था, पंचायत मंत्री प्रहलाद पटेल के करीबी, पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह और प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा के भी करीबी माने जाते हैं इसलिए भी उन्हे टिकट दिया गया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें