फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: शादी के कार्ड बांटकर लौट रहे बाइक सवार को ओमनी ने  मारी टक्कर, दो घायल, चालक कार छोड़कर भागा

Tue, 05 Mar 2024 02:24 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह

सार

स्थानीय लोगों ने बताया कि नोहटा से बांदकपुर की ओर एक ओमनी कार जा रही थी और शाखा भजिया की ओर से दो बाइक सवार आ रहे थे। इस दौरान कार चालक ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक कार छोड़कर फरार हो गया।
विज्ञापन
हादसे के बाद पड़ी बाइक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दमोह जिले के नोहटा थाना क्षेत्र में  भजिया तिराहे पर बाइक सवार दो युवकों को सामने से आ रही ओमनी कार ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक घायल हो गए। वहीं, चालक कार छोड़कर मौके से फरार हो गया।  घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने  108 एम्बुलेंस की मदद से घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बाइक सवार जगदेव और इंद्रेश भजिया गांव से सोमवार रात  शादी का निमंत्रण देकर लौट रहे थे। इस दौरान सामने से आ रही ओमनी कार ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में घायल हुए चालकों का  जिला अस्पताल में चल रहा है। वहीं पुलिस ने कार को जब्त कर उसके चालक की तलाश शुरू कर दी है।

स्थानीय लोगों ने बताया कि नोहटा से बांदकपुर की ओर एक ओमनी कार जा रही थी और शाखा भजिया की ओर से दो बाइक सवार आ रहे थे। गांव में ही ओमनी कार क्रमांक एमपी 09 सीए 1531 के चालक ने लापरवाही से कार चलाते  हुए बाइक क्रमांक एमपी 34 बी 2716 पर सवार युवकों को टक्कर मार दी। हादसे में जगदेव वंशवर्ती पिता गुठलु और इंद्रेश वंशवर्ती पिता मुकेश दोनों घायल हो गए, जिनका अस्पताल में इलाज  हो रहा है। आरोपी ओमनी कार चालक मौके से फरार हो गया है, जिसकी पुलिस तलाश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें