फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Weather: दमोह और कटनी में बारिश से बढ़ी ठंड; शीतलहर चलने से कांप रहे लोग, उमरिया में छाया कोहरा

Tue, 28 Nov 2023 02:00 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह/कटनी/उमरिया

सार

MP Rains: एमपी के दमोह, कटनी और उमरिया में भी बारिश होने की वजह से ठंड ने दस्तक दे दी है। साथ ही इन जिलों में बारिश के बाद कोहरा भी छा गया। ऐसी स्थिति में यहां लोग अलाव जलाने और गर्म कपड़े पहनने के लिए मजबूर हो गए हैं। वहीं, कुछ किसानों के लिए बारिश वरदान बनकर आई है। पढ़ें पूरी खबर...।
विज्ञापन
दमोह में बारिश से बढ़ी ठंड - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के अन्य जिलों में बारिश हो रही है जिसका असर दमोह में भी देखा गया। सोमवार रात बारिश होने के बाद सुबह से कोहरा छा गया और तेज शीत लहर चलने के कारण लोग ठंड से कांप रहे हैं। यही हाल कटनी में भी है। यहां घंटों हुई बारिश ने अचानक ठंड बढ़ा दी। साथ ही धुंध भी छा गई। वहीं, उमरिया में भी हल्की बारिश होने की वजह से ठंड और कोहरे ने दस्तक दे दी है।

विज्ञापन


कोई अलाव जला रहा तो कोई बिना गर्म कपड़े बाहर नहीं निकल रहा
दमोह में अचानक बढ़ी ठंड से जन जीवन बुरी तरह से प्रभावित हो रहा है, क्योंकि ठंड काफी तेज हो रही है। कई जगह  लोगों ने अलाव जलाकर ठंड से राहत पाई। वहीं, काम के लिए घरों से निकलने वाले लोग गर्म कपड़े पहनकर ही बाहर निकल रहे हैं। कोहरा छाने के कारण सड़कों पर चलने वाले वाहनों को लाइट जलानी पड़ रही है। वहीं, दमोह में तापमान की बात की जाए तो रात का तापमान लगातार गिरता जा रहा है। पिछले एक सप्ताह से तापमान में प्रतिदिन गिरावट होती जा रही है।

इस तरह घटा, बढ़ा तापमान
दिनांक      अधिकतम    न्यूनतम
21 नवंबर      32.08       17.02
22 नवंबर      30.08       17.06
23 नवंबर      30.05       16.00
24 नवंबर      30.00       16.00
25 नवंबर      30.02       12.08
26 नवंबर      28.05       12.06
27 नवंबर      25.02       15.00
 
 
विज्ञापन


घंटों की बारिश ने बढ़ाई ठंड, छाई रही धुंध
कटनी जिले में देर शाम के बाद रिमझिम बारिश का दौर जारी रहा जो करीब तीन घंटे रुक-रुक कर चलता रहा। देखा जाए तो यह बारिश न सिर्फ ठंड और कोहरे को अपने साथ लाई है। बल्कि घंटों गिरे पानी से किसानों के चेहरे पर मुस्कान भी लेकर आई है, जो उनकी फसल के लिए काफी बेहतर मानी जा रही है। दरअसल, कटनी जिले में पिछले दो दिनों से बादल छाए हुए थे जिसके चलते जिले का पारा न्यूनतम 14 तो अधिकतम 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया था। वहीं, मौसम विभाग के पूर्वानुमान के चलते देर शाम आज रिमझिम बारिश जारी रही जिससे पूरे जिले में ठंडी हवाएं चलने लगी हैं।

जानकारी के मुताबिक, ये बारिश शहरी इलाकों के रहवासियों के लिए ठंड लेकर आई। वहीं, ग्रामीणों क्षेत्रों के किसानों के लिए वरदान साबित हो रही है। दरअसल, ये बारिश उनके खेतों में धान की फसल के लिए काफी फायदेमंद साबित हो रही है। हालांकि अधिकांश किसान धान की फसल काट चुके हैं, जिससे उनकी फसल खराब होने का भी डर बना हुआ है।
विज्ञापन

 
हल्की बारिश से बदला मौसम का मिजाज, छाया कोहरा
उमरिया जिले में भी हल्की बारिश हुई है और बारिश के साथ ही साथ कोहरा छाया रहा है। आज सुबह मंगलवार के दिन काफी बादल छाए रहे और कोहरा नजर आ रहा था। अचानक से झमाझम बारिश हुई जिसकी वजह से मौसम में ठंडक आ गई। देखते ही देखते चारों तरफ बादलों ने एक नया रूप तैयार कर लिया। हालांकि इस बार यह पहली बार है जब उमरिया जिले में घना कोहरा छा रहा है। इससे पहले अभी तक मौसम काफी खुशनुमा था, लेकिन बढ़ती हुई ठंड ने एकदम से उसे बदल दिया।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें