फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: दमोह जिला अस्पताल परिसर में कुत्ते नोंच रहे थे शिशु का शव, लोगों की शिकायत पर प्रबंधन ने ली सुध

Mon, 18 Dec 2023 09:27 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, दमोह

सार

दमोह के जिला अस्पताल में अमानवीयता की तस्वीर देखने को मिली है। एक नवजात शिशु का शव आवारा कुत्ते के मुंह में था। कुत्ते उसे नोंच रहे थे। बाद में अस्पताल प्रबंधन ने शव मॉर्चुरी में रखवाया है। 
विज्ञापन
दमोह में कुत्तों ने नवजात का शव नोंच दिया। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दमोह के जिला अस्पताल परिसर में रविवार रात आवारा कुत्ते एक अज्ञात नवजात शिशु के शव को नोंच रहे थे। इसे देखकर लोग सहम गए और कुत्तों को भगाने का प्रयास करते हुए अस्पताल प्रबंधन को सूचना दी। इसके बाद शव को सुरक्षित शव गृह में रखवाया गया। सबसे बड़ी बात यह है कि आखिर नवजात का शव अस्पताल परिसर में किसने फेक दिया। 
विज्ञापन


आरएमओ डॉ. विशाल शुक्ला ने बताया कि जहां पर अस्पताल का मेडिकल वेस्ट फेंका जाता है, वहीं पर नवजात मेल शिशु का शव कुत्ते लेकर घूम रहे थे। उनके पास सूचना आई तो उन्होंने सुरक्षा गार्ड को वहां पर भेजा और पुलिस को जानकारी दी। इसके बाद शव को जिला अस्पताल के शव गृह में रखवाया गया है। उन्होंने बताया कि जानकरी लेने पर पता चला कि अस्पताल में 48 घंटों के अंदर किसी भी नवजात की मौत नहीं हुई है। वे इस मामले की जांच करवा रहे हैं कि आखिर यह शव यहां कैसे आया।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें