फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बताइए विधायकजी: पथरिया विधायक पटेल बोले- किसान समृद्ध हो यही हमारा संकल्प, नर्मदा का पानी पथरिया तक लाएंगे

Mon, 18 Dec 2023 08:05 PM IST
दिनेश शर्मा कैलाश दुबे, दमोह

सार

पथरिया से विधायक लखन पटेल ने अमर उजाला से बातचीत की और अपनी आगामी कार्य योजना के बारे में बताया। उनका कहना है कि पिछली बार जो कार्य अधूरे रह गई थे उन्हें वे इस बार हर हाल में पूर्ण करेंगे। 
विज्ञापन
पथरिया से भाजपा विधायक लखन पटेल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दमोह जिले की पथरिया विधानसभा से लखन पटेल विधायक चुने गए हैं। वे दूसरी बार विधायक बने हैं। विधायक बनने के साथ ही उन्होंने अपने तीन प्राथमिकताओं को लक्ष्य बनाकर उसे करने का काम भी शुरू कर दिया है। विधायक लखन पटेल ने अमर उजाला से बातचीत में अपनी आगामी कार्य योजना के बारे में बताया कि पिछली बार जो कार्य अधूरे रह गई थे उन्हें वे इस बार हर हाल में पूर्ण करेंगे। पहली प्राथमिकता रहेगी कि नर्मदा नदी का पानी पथरिया विधानसभा तक आ जाए।
विज्ञापन




एक साल में डेम का निर्माण करेंगे पूर्ण
लखन पटेल ने बताया कि जो हमारे बांधों का काम चल रहा है उसे एक साल के अंदर पूरा करना है ताकि किसानों के खेतों तक पानी पहुंच सके। पथरिया विधानसभा में जितने गांव सिंचाई के लिए रह गए हैं वहां पर नई सिंचाई परियोजना लाकर उन गांव के किसानों के खेतों तक पानी पहुंचाने का हमारा लक्ष्य रहेगा।

कोपरा और सुनार नदी में लाया जाएगा नर्मदा जल
2013 में जब हम पहली बार विधायक बने थे। उस समय हमने एक सबसे बड़ा काम हाथ में लिया था कि नर्मदा नदी का पानी कोपरा और सुनार नदी तक लाना है इस बार यह कार्य पूर्ण करना है। पटेल ने बताया कि तीनों महत्वपूर्ण कार्यों का लक्ष्य बनाकर हम चल रहे हैं और इस बार हमें तीनों कार्य पूर्ण कर लेंगे, क्योंकि भाजपा सरकार का एक लक्ष्य रहता है कि गांव, गरीब, किसान तक हर योजना का लाभ पहुंचाना चाहिए। प्रत्येक व्यक्ति इससे लाभान्वित होना चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें