फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Elections: जबेरा से GGP प्रत्याशी पर 2 थानों में आचार संहिता उल्लंघन मामले में FIR; बागी होकर छोड़ी थी BJP

Sun, 29 Oct 2023 07:56 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह

सार

MP Assembly Elections 2023: दमोह में भाजपा से बागी होकर जबेरा विधानसभा से चुनाव लड़ रहे विनोद राय पर मामले दर्ज किए गए हैं। उनपर आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के मामले दर्ज किए गए हैं।
 
विज्ञापन
गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के जबेरा से प्रत्याशी पर दो थानों में मामले दर्ज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश के दमोह जिले में विधानसभा चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद दिख रहा है। आचार संहिता के नियम का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। इसी सिलसिले में जिले की जबेरा विधानसभा से गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के प्रत्याशी विनोद राय पर भी आचार संहिता के उल्लंघन को लेकर दो थानों में मामला दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के प्रत्याशी विनोद राय ने बिना अनुमति के अत्यधिक लोगों का जमावड़ा कर दंड प्रक्रिया संहिता 1973 की धारा 144 और आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन किया है। इसलिए उन पर धारा 188 के तहत मामला दर्ज किया गया है। इसी प्रकार जबेरा विधानसभा क्षेत्र में राय के द्वारा अपने गांव बम्होरी माला से जबेरा नोहटा होते हुए दमोह की ओर नामांकन रैली निकाली गई, जिसमें लगभग दो सौ चार पहिया वाहन और 15 सौ से 25 सौ लोग शामिल थे।

वहीं, विनोद राय द्वारा वर्तमान विधानसभा निर्वाचन 2023 में आचार संहिता लागू रहते हुए विधिवत अनुमति प्राप्त नहीं की गई है। बिना अनुमति लोगों का जमावड़ा किया गया है और वाहनों का बिना अनुमति उपयोग किया। इसलिए उनके खिलाफ भारतीय दंड संहिता 1860 की धारा 188 के तहत आपराधिक मामला जबेरा और दमोह देहात थाने में दर्ज कर विवेचना में लिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें