फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अरे बाप रे: दमोह में मानसिक विक्षिप्त ने चलती हुई मालगाड़ी की बंद, लोको पायलट हुए हैरान, जानें पूरा मामला

Tue, 16 Jan 2024 05:13 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह

सार

Damoh News: दमोह कोतवाली थाना क्षेत्र के फुटेरा फाटक पर मंगलवार दोपहर एक मालगाड़ी में गार्ड के डिब्बे में एक मानसिक विक्षिप्त युवक घुस गया और उसने मालगाड़ी को रोक दिया। अचानक से लाइन पर मालगाड़ी के रूकने से लोको पायलट भी हैरान हो गया और उसने कंट्रोल रूम सूचना दी। 
विज्ञापन
मानसिक विक्षिप्त ने चलती हुई मालगाड़ी की बंद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दमोह से कटनी की ओर जा रही मालगाड़ी के गार्ड के डिब्बे में एक मानसिक विक्षिप्त युवक कहीं से घुस गया, हालांकि डिब्बे में गार्ड नहीं था। बताया जा रहा है कि फुटेरा फाटक पर जैसे ही मालगाड़ी पहुंची तो उस युवक ने कोई प्रेशर पाइप निकाल दिया, जिससे मालगाड़ी अचानक से रूक गई। युवक कहां से चढ़ा, इसकी जानकारी किसी को नहीं है।

विज्ञापन


इधर, फाटक के गेट पर तैनात चौकीदार ने सोचा कि मालगाड़ी अभी आगे बढ़ जाएगी, लेकिन वह काफी देर तक खड़ी रही। वहीं मालगाड़ी का पायलट भी हैरान हो गया कि आखिर गाड़ी क्यों रूक गई। पायलट ने नीचे उतरकर पीछे आना चाहा, लेकिन गार्ड का डिब्बा इतने पीछे था कि वहां तक आना संभव नहीं था। जिसके बाद मालगाड़ी को आगे बढ़ाने का प्रयास किया गया, लेकिन वह नहीं बढ़ी। तब पायलट ने दमोह स्टेशन पर अपने अधिकारियों को सूचित किया। वहीं फुटेरा फाटक के गेट पर तैनात चौकीदार ने देखा कि एक युवक गार्ड के डिब्बे के अंदर है, वहीं पर स्थानीय लोग भी खड़े थे, जिन्होंने मालगाड़ी में चढ़कर गार्ड के डिब्बे को खुलवाया।

लोगों ने जमकर पीटा
बता दें कि जब वह मानसिक विक्षिप्त युवक बाहर निकला तो स्थानीय लोगों ने उसकी पिटाई कर दी। सूचना मिलते ही जीआरपी और कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंची और घायल युवक को अपने साथ इलाज के लिए जिला अस्पताल ले गई। इसके बाद मालगाड़ी के पाइप को लगाकर कटनी की ओर रवाना किया गया। युवक कुछ बोल नहीं पा रहा था और उसकी भाषा भी समझ नहीं आ रही थी। उसने अपने पिता का नाम प्रवीण कुमार चौबीसा बताया और उसके अलावा कुछ नहीं बोल पाया।
विज्ञापन


दमोह स्टेशन के पहले चढ़ा था युवक
दमोह स्टेशन मास्टर मुकेश जैन ने बताया कि सागर से कटनी की ओर जा रही मालगाड़ी के गार्ड के डिब्बे में घुसे मानसिक विक्षिप्त ने कोई प्रेशर पाइप निकाल दिया था, जिससे वह फुटेरा फाटक पर रूक गई। पायलट ने तत्काल गाड़ी के अचानक रूकने की सूचना दी  तो उन्होंने आरपीएफ पुलिस को सूचित किया। जिसके बाद युवक को कोतवाली पुलिस के हवाले किया गया। उन्होंने बताया कि नए नियम के अनुसार सुबह आठ से शाम पांच बजे तक मालगाड़ियों में गार्ड की तैनाती नहीं रहती, वह बिना गार्ड के ही चलती हैं। यह युवक दमोह स्टेशन के पहले कहीं से चढ़ा है।

मालगाड़ी के सामने लेट गया युवक
स्टेशन मास्टर श्री जैन ने बताया कि एक दिन पहले भी दमोह से कटनी की ओर जाने के लिए एक मालगाड़ी खड़ी थी। तभी पथरिया फाटक निवासी एक युवक शराब के नशे में आया और मालगाड़ी के सामने पटरी पर लेट गया। उस समय गाड़ी चालू नहीं थी जैसे ही पायलट ने देखा तो अधिकारियों को सूचना दी और स्थानीय लोगों को बताया। शराबी युवक के परिजन मौके पर पहुंचे जो उसे समझा बुझाकर अपने साथ ले गए। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें