फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Damoh: 'भाई साहब आपका क्रेडिट कार्ड अपडेट होना है', लिंक खोलते ही शिक्षक के खाते से गायब हुए एक लाख 82 हजार

Tue, 16 Jan 2024 04:31 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह

सार

दमोह जिले में एक शिक्षक के साथ ठगी हुई है। ठग ने फोन कर कहा, भाई साहब आपका क्रेडिट कार्ड अपडेट होना है। ऐसे में जैसे ही शिक्षक ने ठग की तरफ से आए हुए लिंक पर क्लिक किया, वैसे ही उसके खाते से एक लाख 82 हजार रुपये कट गए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दमोह में एक शासकीय शिक्षक को अपना क्रेडिट कार्ड अपडेट करना मंहगा पड़ गया। जैसे ही शिक्षक ने लिंक खोली बैंक खाते से एक लाख 82 हजार रुपये की राशि निकल गई, जिसकी शिकायत साइबर सेल में दर्ज कराई गई है। दमोह के शासकीय सीएम राइज स्कूल में पदस्थ शिक्षक विनोद कुमार खलखो ने बताया, जब वह स्कूल में थे, तब उनके मोबाइल पर एक कॉल आया। उसके ट्रू-कॉलर में आईसीआईसीआई बैंक लिखा हुआ था।

विज्ञापन


बता दें कि कॉल रिसीव करते ही संबंधित व्यक्ति ने कहा कि मैं आईसीआईसीआई बैंक के पुणे स्थित हेड क्वॉर्टर से बोल रहा हूं। आपका क्रेडिट कार्ड अपडेशन होना है और लिमिट भरना है। आप अपना बैंक का एप चालू कर लीजिए। उन्होंने एप को चालू कर दिया और फर्जी बैंक अधिकारी द्वारा जो बात कही गई, उसे पूरा किया गया। इसके बाद उसने शिक्षक के वाट्सएप पर एक लिंक भेजी और कहा कि इसे ओपन कर लीजिए। लिंक को ओपन करते ही अचानक मेरा मोबाइल हैक हो गया और स्क्रीन पर एक गोलाकार चक्र चलने लगा। काफी देर बाद जब मोबाइल चालू हुआ तो उसमें देखा कि उनके बैंक खाते से एक लाख 82 हजार 514 रुपये निकल गए हैं।

जब उन्होंने उस नंबर पर कॉल किया तो वह बंद था। इसके बाद स्टेटमेंट देखा तो अलग-अलग ट्रांजेक्शन आईडी के माध्यम से 11 बार अलग-अलग राशि खाते से निकाली गई। यह देखकर वह घबरा गए और तत्काल ही बैंक शाखा पहुंचे और अपने साथ हुई धोखाधड़ी की जानकारी दी और खाते को लॉक कराया। इसके बाद उन्होंने कोतवाली एवं साइबर सेल में आवेदन दिया है। जिले में साइबर क्राइम के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। एसपी ऑफिस स्थित साइबर सेल में हर महीने 10 से 15 मामले सामने आते हैं।
विज्ञापन


गांव-गांव लोगों को किया जा रहा जागरुक
साइबर सेल प्रभारी अमित मिश्रा ने बताया कि साइबर क्राइम तेजी से बढ़ रहे हैं। इसके लिए प्रत्येक थाना स्तर पर गांव-गांव में लोगों को इसके बारे में जागरुक किया जा रहा है। साथ ही स्कूल व कॉलेजों में भी छात्रों को जानकारी दी जा रही है।  

यह सावधानी रखना जरूरी

  • किसी भी हालत में ओटीपी, सीबीबी, डेबिट कार्ड और क्रेडिट कार्ड संबंधी अन्य जानकारी तथा व्यक्तिगत जानकारी जैसे जन्मतिथि, आधार नंबर, पेन नंबर आदि की जानकारी अंजान व्यक्ति के साथ साझा न करें।

  • सदैव बैंक से प्राप्त होने वाले मैसेज को ठीक से पढ़ें, समझ न आने पर किसी जानकार व्यक्ति या बैंक जाकर बैंक अधिकारियों की मदद लें।

  • यदि आप ऑनलाइन बैकिंग उपयोग करते हैं तो समय-समय पर पासवर्ड बदलते रहें। अपने पासवर्ड को मन में याद रखें, कभी भी किसी के साथ साझा न करें, न ही कहीं लिखकर रखें।

  • हमेशा ध्यान रखें कि यूपीआई पेमेंट रिसीव करते समय किसी भी पिन की आवश्यकता नहीं होती।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें