फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Damoh News: घर से लापता बच्ची का कुएं में मिला शव, एसडीआरएफ टीम ने निकाला, अधरोटा गांव की घटना

Mon, 26 Feb 2024 01:52 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह

सार

पंचनामा कार्रवाई के बाद शव का पोस्टमॉर्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया गया है।
विज्ञापन
कुएं में मिला शव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दमोह जिले के नोहटा थाना क्षेत्र अंतर्गत अधरोटा गांव में घर से लापता हुई 12 वर्षीय मासूम संजना आदिवासी का शव कुएं में एसडीआरएफ की टीम के द्वारा खोजा गया है। बच्ची की चप्पल कुएं के समीप पड़ी होने से परिजनों को शव पानी में होने का अंदेशा होने पर पुलिस और एसडीआरएफ टीम को सूचित किया गया। घटना रविवार शाम की है और रात को शव कुएं से बरामद किया गया।

विज्ञापन


12 वर्षीय संजना आदिवासी के पिता हल्के भाई आदिवासी ने बताया कि वह अपनी पत्नी के साथ मजदूरी करने गया था और बेटी को घर पर अकेला छोड़ गया था। शाम छह बजे वह वापस लौटे तो बेटी नहीं मिली। आसपास खोज करने पर बेटी नहीं मिली, कुछ ही दूरी पर खुदे कुएं के पास जाकर देखा तो बाहर चप्पल पड़ी मिली, जिससे तत्काल पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने एसडीआरएफ को जानकारी दी।

एसडीआरएफ टीम प्रभारी शैलेंद्र रजक, मुकेश तिवारी, सैनिक दिलीप तिवारी, राहुल शर्मा, रामकरण, हरेंद्र, विनोद, रोहित ने कांटा लगाकर बच्ची के शव को बरामद किया। सोमवार सुबह पंचनामा कार्रवाई के बाद शव का पोस्टमॉर्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया और मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें