फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Damoh: दुल्हन जैसा सजा जागेश्वरनाथ मंदिर, शिव पार्वती विवाह की तैयारियां पूर्ण, पांच जगह से पहुंचेगी शिव बरात

Thu, 07 Mar 2024 10:15 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, दमोह

सार

पूरे मंदिर परिसर को दुल्हन की तरह सजाया गया है। भगवान शिव-पार्वती के विवाह के लिए आम व केले के पत्तों से विशाल मंडप तैयार किया गया है। जहां पर शुक्रवार  पूरी रात विवाह की रस्में निभाई जाएंगी। 
विज्ञापन
दमोह का जागेश्वरधाम दुव्हन की तरह सजाया गया है। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बुंदेलखंड के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल जागेश्वरनाथ धाम बांदकपुर में महाशिवरात्रि के अवसर पर भगवान शिव पार्वती विवाह के भव्य आयोजन की तैयारियां पूर्ण हो चुकी हैं। पूरे मंदिर परिसर को दुल्हन की तरह सजाया गया है। भगवान शिव-पार्वती के विवाह के लिए आम व केले के पत्तों से विशाल मंडप तैयार किया गया है। जहां पर शुक्रवार  पूरी रात विवाह की रस्में निभाई जाएंगी। 
विज्ञापन


देश भर से आने वाले हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए व्यवस्थित रेलिंग लगाई गई है। इस बार मंदिर परिसर में भीड़ जमा न हो इसके लिए भी बैरिकेडिंग की गई है। श्रद्धालु  स्वयंभू शिवलिंग के दर्शन करके सीधे माता पार्वती के मंदिर पहुंचेंगे जहां पर माता पार्वती के दर्शन करते हुए मंदिर के पीछे के द्वार से मां दुर्गा भैरव बाबा देव दर्शनों के बाद मंदिर के बाहर निकलने की व्यवस्था की गई है। सुरक्षा की दृष्टि से बांदकपुर में पुलिस कंट्रोल रूम भी बनाया गया है। हजारों कांवरियों के जत्थे भी बांदकपुरधाम पहुंच चुके हैं। महाशिवरात्रि की पूर्व संध्या पर हजारों श्रद्धालु बांदकपुर पहुंच गए हैं।
 
पांच जगह से आएंगी शिवजी की बरात
पूर्व में जागेश्वरनाथ धाम में आयोजित शिव विवाहोत्सव के लिए दमोह के तीन गुल्ली, पुराना थाना से बरात आती थी, लेकिन अब आनु पटेरा, हटा एवं  बम्होरी माला से बारात बांदकपुर पहुंचती है। मंदिर प्रबंधक रामकृपाल पाठक ने बताया कि 8 मार्च को जागेश्वरनाथ के विवाह उत्सव की तैयारियां पूर्ण हो चुकी हैं। पूरे मंदिर परिसर को विशेष साज-सज्जा से दुल्हन की तरह सजाया गया है। रंग-बिरंगी रोशनी से पूरा मंदिर परिसर नहाया हुआ है। देव नगरी की छवि को अपने आप में समेटे मंदिर परिसर की सुंदरता आकर्षण का केंद्र बनी हुई है।
विज्ञापन


हिंडोरिया थाना प्रभारी अमित मिश्रा ने बताया ढाई सौ से अधिक पुलिस बल तैनात किया गया है।  मंदिर व परिसर अंदर बाहर बस स्टैंड तक तीन दर्जन से अधिक सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। भक्तों को रेलिंग  साथ ही  पेयजल की व्यवस्था की गई है। मंदिर से आधे किमी की दूरी पर रुद्र मैदान स्टेशन चौराहे, गुंजी आनू  के जागेश्वर हाई स्कूल सहित बनवार बांदकपुर रोड के वेयर हाऊस पर वाहनों के लिए तीन पार्किंग पॉइंट बनाएं गए हैं। साथ ही बस स्टैंड पर वाहन पार्किंग की व्यवस्था की जा चुकी है। मंदिर प्रबंधक रामकृपाल पाठक ने बताया कि मंदिर के कपाट सुबह से लेकर पूरी रात्रि खुले रहेंगे महाशिवरात्रि की संध्या आरती में भगवान का विशेष श्रृंगार किया जाएगा और विशेष भोग लगाया जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें