फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Damoh: मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर फिर शुरू हुई प्रशासनिक तैयारियां, चार अगस्त का दौरा हुआ था निरस्त

Sun, 20 Aug 2023 07:27 PM IST
लोकेंद्र सिंह चंपावत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह

सार

दमोह में मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर तैयारियों का दौर फिर से शुरू हो गया है। पिछली बार चार अगस्त को लगातार हो रही बारिश की वजह से सीएम का दौरा निरस्त हुआ था। प्रशासनिक अधिकारियों ने चल रही तैयारियों का जायजा लिया।
विज्ञापन
सीएम के होने वाले कार्यक्रम स्थल का जायजा लेते अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश के दमोह में 23 अगस्त को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के आगमन को लेकर फिर से प्रशासनिक तैयारियां शुरू हो गई हैं। रविवार शाम को एसपी सुनील तिवारी ने अपनी टीम के साथ सभा स्थल तहसील ग्राउंड और हेलीपैड का निरीक्षण किया। साथ ही अधिकारियों को निर्देश दिए।
विज्ञापन


पिछला दौरा बारिश की वजह  से रद्द हुआ था
बता दें, चार अगस्त को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को दमोह आना था। जिसको लेकर लाखों रुपए खर्च कर पंडाल और अन्य तैयारियां की थीं। उसी दौरान 
लगातार हो रही बारिश के कारण मुख्यमंत्री का दमोह आगमन स्थगित हो गया। यहां पर उन्हें लाडली बहना सम्मेलन में शामिल होना था। एक रोड शो भी था, जो निरस्त हो गया था। अब 23 अगस्त को उनका दमोह आना तय हुआ है, जिसके लिए जिला प्रशासन तैयारियों में लग गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें