फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Damoh News: पुलिस के डॉग मोती को सलामी के साथ सम्मान पूर्वक दी अंतिम विदाई, ट्रेनर की आंखों में आ गए आंसू

Sun, 20 Aug 2023 01:35 PM IST
लोकेंद्र सिंह चंपावत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह

सार

दमोह में पुलिस के डॉग मोती को सलामी के साथ सम्मान पूर्वक अंतिम विदाई दी। जिसके निधन पर भोपाल में सलामी देने के साथ सम्मान पूर्वक अंतिम संस्कार किया गया। इसको लेकर ट्रेनर के आंखों में आंसू आ गए।
विज्ञापन
पुलिस विभाग ने डॅाग को दी अंतिम विदाई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डॉग जैसा वफादार जानवर शायद ही कोई दूसरा हो और जब इसकी मौत होती है, तो आंखों से आंसू आना भी लाजमी है। दमोह पुलिस के डॉग मोती की कहानी भी कुछ इसी तरह की है। जिसके निधन पर भोपाल में सलामी देने के साथ सम्मान पूर्वक अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान मोती के ट्रेनर लवलेश की आंखें भी अपने आंसू नहीं रोक पाई।

विज्ञापन


बता दें कि, दमोह पुलिस के डॉग स्क्वायड में तैनात पुलिस डॉग (मोती) का अंतिम संस्कार शुक्रवार को भोपाल में सम्मान के साथ किया गया। दमोह में पदस्थ पुलिस डॉग मास्टर लवलेश मिश्रा ने बताया कि मोती की आयु काफी अधिक हो गई थी और वह कुछ समय से बीमार था। डॉग मोती का पीटीएस डॉग भोपाल के माध्यम से इलाज चल रहा था। जहां गुरुवार को मौत हो गई और शुक्रवार को अंतिम संस्कार सलामी के साथ भोपाल में किया गया।

इस दौरान प्रशिक्षण कार्यालय पीटीएस डॉग 23वीं वाहिनी विसबल भोपाल में पदस्थ विभाग के अधिकारी और पुलिस कर्मियों ने पूरे सम्मान के साथ मोती को अंतिम विदाई दी। लवलेश मिश्रा ने बताया की मोती डॉग की आयु 10 वर्ष 10 माह थी और वह कुछ समय पहले रिटायर्ड हो गया था। बीमार होने के कारण उसका इलाज भोपाल में चल रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें