फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Damoh News: जबलपुर हाईवे पर बस ने बाइक को मारी टक्कर, एक की मौत, दो गंभीर रूप से घायल

Wed, 28 Feb 2024 03:20 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह

सार

जबेरा थाना प्रभारी विजय अहिरवार ने बताया कि अभी तक  मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। शव को पीएम के लिए भेज दिया गया है, उसकी पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। परिजनों की मौजूदगी में शव का पीएम कराकर उन्हें सौंप दिया जाएगा।   
विज्ञापन
पुलिस ने बस को किया जब्त। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दमोह जबलपुर स्टेट हाईवे पर गहरा कलेरा गांव के पास जबलपुर जा रही यात्री बस ने बाइक सवार तीन युवकों को  टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की घटनास्थल पर मौत हो गई, जबकि बाइक पर पीछे बैठे दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा बुधवार सुबह 9 बजे हुआ है। दोनों घायलों को 108 की मदद से जबेरा अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायल माखन और ओमकार को प्राथमिक इलाज के बाद जबलपुर रेफर कर दिया। 

विज्ञापन


जबेरा थाना प्रभारी विजय अहिरवार ने बताया कि अभी तक  मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। उन्होंने बताया कि हादसे बाद बाइक बस के नीचे फंस गई थी। पुलिस ने बस को जब्त कर लिया है, वहीं उसके चालक की तलाश की जा रही है। मृतक के शव को पीएम के लिए भेजा गया है, उसकी पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। जानकारी लगने पर परिजनों की मौजूदगी में शव का पीएम कराकर उन्हें सौंप दिया जाएगा।   

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें