फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Damoh News: एंटी इवेजन सतना जीएसटी टीम का दमोह में छापा, हार्डवेयर दुकान पर मिली कई गड़बड़ियां

Tue, 02 May 2023 07:33 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह

सार

मध्यप्रदेश में एंटी इवेजन सतना जीएसटी टीम ने दमोह जिले में स्थित हार्डवेयर दुकान पर छापा मारा। टीम को दुकान में दस्तावेज गायब सहित कई गड़बड़ियां मिलीं। फिलहाल, यह कार्रवाई पूरे दिन चलती रही।
विज्ञापन
एंटी विजन सतना जीएसटी टीम का दमोह में छापा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एंटी इवेजन सतना जीएसटी की टीम ने मंगलवार को दमोह के सिंह हार्डवेयर पर छापा मारा और कागजात की जांच पड़ताल पूरे दिन चलती रही। दो वाहनों में करीब आधा दर्जन से अधिक अधिकारी सिंह हार्डवेयर हाऊस के मालिक जसवंत सिंह सलूजा के निवास पर पहुंचे। 

विज्ञापन


वहीं, दूसरी टीम ने हार्डवेयर हाउस पर छापा मारा। दोनों टीमों ने एक साथ कार्रवाई शुरू की। दुकानदार के निवास पर टीम को ऐसे कोई दस्तावेज नहीं मिले, जिनमें गड़बड़ी हो। लेकिन दुकान पर की गई कार्रवाई में प्राथमिक तौर पर अधिकारियों को गड़बड़ी मिली। अतिरिक्त एंटी विजन कमिश्नर विवेक दुबे ने मीडिया को बताया कि उन्हें घर पर कोई गड़बड़ी नहीं मिली, लेकिन दुकान पर जरूर गड़बड़ी सामने आई है।

दुकान पर जो माल पाया गया है, वह बहुत अधिक है। जबकि उसकी बिलिंग कम की है। कार्रवाई के दौरान दुकान संचालक ने टीम को पूरा सहयोग किया। साथ ही माल की बिक्री भी चलती रही। दुबे ने बताया कि जांच पूरे दिन चलेगी, इसलिए अभी प्रारंभिक तौर पर कुछ नहीं कह सकते।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें