Damoh: जमीन विवाद में युवक का लाठियों से पीटकर हत्या कर दी गई
- फोटो : अमर उजाला
दमोह जिले में जमीन विवाद में भाई की हत्या की बात सामने आ रही है। चचेरे भाइयों ने लाठी से पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
जानकारी के अनुसार घटना पथरिया थाने के गांव कोटरा की बताई जा रही है। यहां बुधवार रात मुकेश कुर्मी की हत्या कर दी गई। पड़ताल में पता चला कि मुकेश और चचेरे भाइयों में जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। बुधवार रात मुकेश का चचेरे भाइयों से फिर विवाद हुआ। इसमें चचेरे भाइयों में लाठियों से उस पर हमला कर दिया। मुकेश तब तक पीटते रहे, जब तक उसने दम नहीं तोड़ दिया।
इस घटनाक्रम की सूचना पुलिस को मिली तो पथरिया थाने के स्टाफ के अलावा दमोह से देर रात खुद एसपी ने मौका ए वारदात का जायजा लिया। एसपी डीआर तेनिवार के मुताबिक हत्या की वजह पारिवारिक जमीनी विवाद है। मामले की जांच की जा रही है। वहीं हत्या के आरोपी अभी फरार हैं। जिनको पकड़ने के लिए टीमों का गठन किया गया है। शीघ्र ही आरोपियों को पकड़ने की बात पुलिस अधीक्षक द्वारा कही जा रही है।