फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Datia Crime News: गृहमंत्री के जिले में मरीज बनकर आया लुटेरा, डॉक्टर दंपती को ही लूट ले गया

Tue, 06 Sep 2022 05:54 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दतिया

सार

मध्यप्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा के गृह जिले दतिया में एक डॉक्टर दंपती के घर में लूटपाट का सनसनीखेज मामला सामने आया है। लुटेरे मरीज बनकर आए और डॉक्टर दंपती के घर में घुस गए। हथियार के दम पर उन्होंने पति-पत्नी को बंधक बना लिया और सोने-चांदी के साथ नगदी लेकर चलते बने।
विज्ञापन
दिनदहाड़े कई सोने के जेवर उड़ा ले गए चोर (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश के दतिया जिले में एक डॉक्टर के पास मरीज उपचार करवाने पहुंचा था। डॉक्टर मरीज को इंजेक्शन लगाकर उपचार कर रहा था कि इतने में मरीज ने कट्टा निकाल लिया और अपने साथियों के साथ मिलकर डॉक्टर को ही लूट लिया। पूरा मामला दतिया की ठंडी सड़क का है।

विज्ञापन


दतिया में ठंडी सड़क पर डॉक्टर दंपती निवास करते हैं। डॉक्टर गुलशन और डॉक्टर कंचन अपने घर पर ही मरीजों का उपचार भी करते हैं। सोमवार रात को एक मरीज अपना पेट दर्द का उपचार करवाने के लिए डॉक्टर दंपती के घर पर पहुंचा था। इस मरीज का उपचार करना ही डॉक्टर दंपती को भारी पड़ गया।

डॉक्टर दंपति ने जानकारी देते हुए बताया, रात के वक्त उनके घर पर एक मरीज पेट दर्द का उपचार करवाने आया था। उसके साथ उसका एक साथी मौजूद था। डॉक्टर दंपती ने मरीज को इंजेक्शन लगाकर उसके पेट दर्द में राहत देने की कोशिश की, तभी मरीज के छह साथी डॉक्टर के घर में प्रवेश कर गए। कुल आठ बदमाशों ने डॉक्टर दंपती को पकड़ लिया। डॉक्टर दंपती ने बताया, बदमाशों ने तुरंत अपने पास से कट्टे और चाकू निकाल लिए और डॉक्टर दंपती को धमकाते हुए उनके घर में लूटपाट शुरू कर दी। बदमाश उनके घर से 7 तोला सोना और 22 हजार रुपये नगदी लूटकर ले गए।
विज्ञापन


डॉक्टर दंपती को बंधक बनाकर लूट करने वाले बदमाश जाते-जाते हैं। अपना एक चाकू घर के अंदर छोड़ गए और दो बाइक घर के बाहर छोड़ गए। लुटे हुए दंपती ने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी तो पुलिस मौके पर पहुंच गई और पूरे मामले की जांच शुरु कर दी।

डॉक्टर दंपत्ति के घर में घुसकर लूट की इस वारदात की जानकारी जब एसपी अमन राठौर को मिली तो वे मौके पर पहुंच गए। एसपी ने बदमाशों को पकड़ने के लिए तुरंत एक एसआईटी का गठन कर दिया है। एसपी का कहना है, जल्द ही सभी आरोपियों की गिरफ्तारी हो जाएगी।

डॉक्टर दंपती ने बताया, उनके घर में पहले भी दो बार बदमाश लूट की वारदात को अंजाम दे चुके हैं। साल 1992 में बदमाशों ने उनके घर में घुसकर लूट की थी, इसके बाद साल 2005 में भी बदमाशों ने उनके घर में घुसकर लूट की वारदात को अंजाम दिया था। डॉक्टर दंपती घर में अकेले रहते हैं और इसी बात का फायदा बदमाश उठा लेते हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें