फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhopal News: भोपाल में कूलर से 8 साल के बच्चे को करंट लगा, मौत

Tue, 06 Sep 2022 05:32 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

राजधानी भोपाल में कूलर से करंट लगने से 8 साल के बच्चे की मौत हो गई। बच्चे ने नहाने के बाद गीले हाथ से कूलर की लोहे की बॉडी को पकड़ लिया था। घटना सोमवार दोपहर की है।
विज्ञापन
करंट लगने से बच्चे की मौत (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जानकारी के अनुसार, गोविंदपुरा कालीबाड़ी में 8 वर्षीय उजेर मियां परिवार के साथ रहता था। वह तीसरी कक्षा में पढ़ाई करता था। दो भाईयों में उजेर छोटा था। उजेर के पिता इरफान लोडिंग ऑटो चलाते हैं। सोमवार दोपहर करीब तीन बजे उजेर की मां कमरे में सो रही थी। उजेर बाथरूम में नहाकर निकला और कूलर की लोहे की बॉडी का पकड़ लिया। इससे उसे करंट लग गया।
विज्ञापन


बच्चे की मुंह से पापा की चिख निकली। तभी कमरे में इरफान और उनका छोटा भाई पहुंचे। उन्होंने कूलर का प्लग को खींच कर निकाला। करंट लगने से बेसुध उजेर को तुरंत अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उजेर को मृत घोषित कर दिया। पुलिस को परिजनों ने बताया कि कूलर से करंट आने की जानकारी नहीं थी। घटना के समय उजेर का बड़ा भाई भी घर पर नहीं था। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें