फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीमारी दूर करने के नाम पर 15 दिन के बच्चे को गर्म सरिए से दागा

Thu, 29 Nov 2018 01:02 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
प्रतीकात्मक
विज्ञापन

इस सदी में जहां तकनीक और विज्ञान ने मनुष्य को इतना आगे बढ़ा दिया है वहीं मनुष्य आज भी अपने रूढ़िवादी सोच से उभरने को तैयार नहीं है। इस बात का सीधा संबंध आज भी समाज में फैले अंध विश्वास से है। घटना मध्य प्रदेश के झाबुआ जिले की है जहां, 15 दिन के बीमार नवजात बच्चों को उनके माता-पिता अंधविश्वास में ओझा के पास ले गए।

विज्ञापन


ओझा ने गरम सरिया बच्चों के पेट पर दाग दिया। बीमारी ठीक होने के बजाय बच्चे बुरी तरह घायल हो गए, जिसके बाद माता-पिता बच्चों को डॉक्टर के पास ले गए। बता दें कि, पिटोल के डॉक्टर राहुल के क्लिनिक पर दोनों बच्चो  को लाया गया। 

एक बच्चा नरेश बिलवाल का है और दूसरा बच्चा कल सिंह का है। दोनों बच्चों को जन्म के बाद सर्दी खांसी होने से हालपिया बीमारी की आशंका में दोनों बच्चों के माता-पिता सर्दी जड़ से खत्म कराने के लिए गुजरात के जालत गांव के ओझा के पास ले गए, जहां ओझा ने गरम सरिया बच्चों के पेट पर दाग दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें