फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहू ने लगाया रेप का आरोप, अगले ही दिन ससुर ने कर ली आत्महत्या

Fri, 18 May 2018 12:38 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

मध्यप्रदेश के ग्वालियर में एक बहू ने अपने ससुर के खिलाफ रेप का मामला दर्ज करावाया है। इससे ठीक अगले ही दिन ससुर ने शर्मिंदगी से बचने के लिए आत्महत्या कर ली। मामला थाटीपुर थाना के जीवाजी नगर का है। मृतक रमेशचंद्र रजक चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारी हैं। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक रमेशचंद्र के खिलाफ उनकी बहू ने बुधवार रात 12 बजे रेप का मामला दर्ज करावाया था। इस बात से दुखी होकर उन्होंने अगले दिन गुरुवार सुबह अपने घर में छत पर लगी केबल से फांसी लगाकर जान दे दी। मामले की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।  

मामले पर मृतक रमेशचंद्र के बेटे का कहना है कि उसकी पत्नी ने उसके पिता के खिलाफ रेप का झूठा मामला दर्ज करावाया है। जिससे परेशान होकर उन्होंने खुदखुशी कर ली। वहीं पुलिस का कहना है कि मृतक की बहू ने अपने ससुर के खिलाफ थाटीपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। जिसमें उसने कहा था कि 29 अप्रैल को जब परिवार के लोग किसी शादी समारोह के चलते घर पर नहीं थे तब उसके ससुर ने उसके साथ रेप किया था।
विज्ञापन


परिवार के अन्य सदस्यों का कहना है कि उनकी बहू 11 मई को किसी रिश्तेदार के साथ लापता हो गई थी। बुधवार को लौटने के बाद उसने रेप की एफआईआर दर्ज करवाई है। बता दें पुलिस ने पूरे परिवार के बयान दर्ज कर लिए हैं और मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें