फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना संकट: इंदौर में कर्फ्यू के बीच तय मुहूर्त पर शादी की मंजूरी की गुहार

Fri, 03 Apr 2020 08:56 PM IST
Amit Mandal पीटीआई, इंदौर
विज्ञापन
इंदौर की सड़क पर सन्नाटा - फोटो : ट्विटर
विज्ञापन
कोरोना वायरस के प्रकोप के बीच इंदौर में वर और वधू के परिवारों ने जिला प्रशासन को शुक्रवार को अर्जी देकर तय मुहूर्त पर अपनी संतानों के विवाह की मंजूरी मांगी। शहर के शंकरबाग क्षेत्र के अशोक सिलावट ने बताया कि उन्होंने जिलाधिकारी को अर्जी देकर अपने बेटे की शादी की मंजूरी मांगी है। तय मुहूर्त के मुताबिक शादी की अलग-अलग रस्में छह अप्रैल और 15 अप्रैल को अदा होनी हैं।
विज्ञापन


सिलावट, वधू के पिता के साथ बाकायदा शादी की निमंत्रण पत्रिका लेकर जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि हम तय कार्यक्रम के मुताबिक अपनी संतानों की शादी की रस्म अदा करना चाहते हैं क्योंकि इनकी तैयारियां पहले ही हो चुकी हैं। 

सिलावट ने कहा कि हम गरीब लोग हैं और हमारे लिए बार-बार शादी की तैयारियां करना मुमकिन नहीं है। प्रशासन शादी में हमें जितने मेहमानों को बुलाने की मंजूरी देगा, हम उतने ही मेहमानों को न्योता देंगे। 
विज्ञापन


बहरहाल, प्रशासनिक सूत्रों का कहना है कि शहर में कोरोना वायरस के प्रकोप के मद्देनजर इस बात की संभावना बहुत कम है कि किसी परिवार को शादी की लिखित अनुमति दी जाए।

अपर कलेक्टर कैलाश वानखेड़े ने सिलावट की अर्जी पर कहा कि शहर के मौजूदा हालात को देखते हुए ऐसे किसी भी कार्यक्रम की अनुमति नहीं दी जा सकती जहां लोगों की भीड़ जुट सकती हो। 

इंदौर देश में कोरोना वायरस संक्रमण से सबसे ज्यादा प्रभावित शहरों में शामिल है। कोरोना वायरस के मरीज मिलने के बाद से प्रशासन ने 25 मार्च से शहरी सीमा में कर्फ्यू लगा रखा है।
विज्ञापन




 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें