फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंदौर में कोरोना: कोरोना से थोड़ी राहत, सिर्फ एक संक्रमित मिला लेकिन एक्टिव मरीज अब भी 29

Sat, 30 Oct 2021 01:55 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

इंदौर में तीन दिन तक लगातार कोरोना संक्रमित मरीज बढ़ने के बाद राहत दिख रही है। चौथे दिन एक ही कोरोना पॉजिटिव मरीज मिला है। एक्टिव मरीजों की संख्या अब भी 29 बनी हुई है।  
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर में तीन दिन तक लगातार कोरोना संक्रमित मरीजों के बढ़ने के बाद अब राहत दिख रही है। चौथे दिन एक ही कोरोना पॉजिटिव मरीज मिला है। एक्टिव मरीजों की संख्या अब भी 29 बनी हुई है। दो मरीजों को कोविड केयर सेंटर से छुट्टी दे दी गई है। जिला प्रशासन अब भी स्थिति को लेकर लोगों से अपील कर रहा है कि सावधानी और सतर्कता रखें। कोरोना को हल्के में न लें।
विज्ञापन


संभागायुक्त डॉ. पवनकुमार शर्मा ने इस संबंध में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संभाग के सभी जिलों में कोविड-19 की वर्तमान स्थिति की समीक्षा की। वीसी में सभी जिलों के सीएमएचओ, इंदौर एवं खंडवा मेडिकल कॉलेज के डीन तथा विषय विशेषज्ञ उपस्थित रहे। संभागायुक्त डॉ. शर्मा ने सीएमएचओ को निर्देश दिए कि किसी भी व्यक्ति को सर्दी-खांसी की शिकायत होने पर उसकी तुरंत जांच करवाई जाए एवं जो भी व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव आता है तो उसकी कॉन्ट्रैक्ट ट्रेसिंग अवश्य करवाई जाए।

इंदौर सीएमएचओ डॉ. बीएस सैत्या ने बताया कि इंदौर में अभी जितने भी कोरोना संक्रमित मरीज हैं वे अधिकतम बिना लक्षण वाले हैं। किसी भी मरीज को ऑक्सीजन या रेमडेसिविर जैसी दवाइयों की आवश्यकता नहीं पड़ रही है। संभागायुक्त ने सभी सीएमएचओ एवं खंडवा तथा इंदौर मेडिकल कॉलेज के डीन को निर्देश दिए कि सभी जिलों के शासकीय एवं निजी अस्पतालों में लगाए गए ऑक्सीजन प्लांट का निरीक्षण करें तथा देखें कि वे ऑपरेशनल है कि नहीं।
विज्ञापन


ऑक्सीजन प्लांट का स्टेटस चेक कर इसकी रिपोर्ट आगामी 7 दिन के अंदर संभागायुक्त कार्यालय को उपलब्ध करवाई जाए।  संभाग में डेंगू तथा ब्लैक फंगस के मरीजों की संख्या की भी समीक्षा की। संभागायुक्त डॉ. शर्मा ने सभी संभाग वासियों से अपील भी की है कि त्यौहार के दौरान किसी भी तरह की लापरवाही ना बरतें। कोरोना का खतरा अभी टला नहीं है इसलिए मास्क और सेनेटाइजर का प्रयोग अवश्य करें तथा सोशल डिस्टेंसिंग का भी पालन करें। बैठक में मध्यप्रदेश एवं इंदौर कोविड-19 प्रोजेक्शन पर विस्तृत प्रेजेंटेशन भी दिया गया। प्रेजेंटेशन में बताया गया कि अप्रैल 2021 से इंदौर में कोविड-19 मरीजों की ग्रोथ रेट में गिरावट होती जा रही है और इंदौर अब एंडेमिसिटी के लेवल पर पहुंच चुका है।

मरीजों की कांटेक्ट व ट्रेवल हिस्ट्री निकाली
बीते तीन दिनों में लगातार आठ से नौ मरीज मिल रहे थे और पॉजिटिव मरीजों की संख्या 20 के पार पहुंच गई थी। इसके चलते स्वास्थ्य विभाग हरकत में आया था। गुरुवार को मिले तीन मरीजों की कांटेक्ट हिस्ट्री निकाली गई है व संपर्क में आए करीबी लोगों के सैंपल लिए हैं। 25 संक्रमित लोगों में से दो मुंबई की ट्रेवल हिस्ट्री मुंबई की निकली व 23 की कांटेक्ट हिस्ट्री मिली। हालांकि चौथे दिन कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या कम होने से थोड़ी राहत मिली है।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें