फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवादित बोल: भाजपा प्रभारी का पुतला जलाकर की नारेबाजी, कांग्रेस ने कहा-दोनों समाजों से मांगे माफी

Tue, 09 Nov 2021 05:39 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

भाजपा के प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव के ब्राह्मण-बनिया बयान को लेकर कांग्रेस आक्रामक है। वहीं, ब्राह्मण समाज ने भी राव के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।  
विज्ञापन
उज्जैन में राव का पुतला जलाया गया। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ब्राह्मणों और बनियों को जेब में रखने संबंधी बयान देने के मामले में भाजपा मप्र के प्रभारी मुरलीधर राव घिर गए हैं। चौतरफा विरोध होने लगा है। मध्यप्रदेश के उज्जैन में बयान के विरोध में ब्राह्मण समाज ने उनका पुतला जलाया तो कांग्रेस ने भी आलोचना की।
विज्ञापन


गौरतलब है कि भाजपा के प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव ने ब्राह्मणों और बनियो को लेकर विवादित बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि मेरी एक जेब में ब्राह्मण और दूसरी जेब में बनिया है। उनके इस बयान के बाद कांग्रेस आक्रामक रुख में आई और भाजपा को घेरा। जातिवाद की राजनीति करने के आरोप लगाए। 

उज्जैन में नारेबाजी कर जलाया राव का पुतला
भाजपा प्रभारी के बयान का अब विरोध भी हो रहा है। उज्जैन में टॉवर चौराहे पर ब्राह्मण  समाजजनों ने विरोध प्रदर्शन किया। मुरलीधर राव का पुतला जलाकर उनके खिलाफ नारेबाजी की। हिमांशु शुक्ल ने बताया कि मुरलीधर राव ने विवादित बयान देकर ब्राह्मण और बनिया समाज के महत्व को महत्वहीन साबित किया है। 
विज्ञापन


ब्राह्मण-बनियो को सोचना होगा कि वे जेब में हैं या स्वतंत्र
देवास शहर कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी ने बयान जारी कर कहा है कि ब्राह्मण-बनियों को सोचना होगा कि वे भाजपा की जेब में हैं या स्वतंत्र। सत्ता के मद में भाजपा नेता अहंकार में डूबे हैं और इस तरह की बातें कर रहे हैं। ये प्रजातंत्र के लिए अच्छे संकेत नहीं है। प्रजातंत्र में कोई समाज किसी भी दल और दल के नेताओं की जेब में नहीं रहता है। राव को दोनों समाजों से माफी मांगनी चाहिए।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें