फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भोपाल: गल्ला मंडी पेट्रोल पम्प के सामने हुई हत्या के आरोपी गिरफ्तार, 3 नाबालिग भी शामिल थे हत्या में

Tue, 09 Nov 2021 05:33 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

भोपाल पुलिस ने सोमवार रात को गल्ला मंडी के सामने हुई हत्या के आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों में तीन नाबालिग भी शामिल हैं। 
 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भोपाल पुलिस ने सोमवार रात को गल्ला मंडी के सामने हुई हत्या के आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों में तीन नाबालिग भी शामिल हैं। 
विज्ञापन


मामला छोला थाना क्षेत्र का है। सोमवार रात करीब नौ बजे चंदू पंथी निवासी प्रेमनगर, का आलोक कुचवंदिया और दो नाबालिगों से विवाद हो गया था। विवाद होने के बाद चंदू पंथी वहीं खड़ा था, जबकि आलोक साथियों को बुला लाया था। वह साथ में छुरी लेकर आए थे। विवाद बढ़ा तो नाबालिगों ने चंदू को पकड़ा और आलोक के साथ-साथ शानू  कुचवंदिया ने उस पर छुरी से कई बार वार किए। इससे चंदू की मौके पर मौत हो गई और आरोपी फरार हो गए। 
विज्ञापन


चंदू के भाई विक्की की शिकायत पर छोला थाने में केस दर्ज हुआ था। पुलिस ने आलोक को विदिशा से और शानू को भानपुर चौराहे के पास रेलवे पटरी से गिरफ्तार किया है। तीनों नाबालिगों को भी हिरासत में लेकर हथियार बरामद किए गए। थाना प्रभारी अनिल सिंह मौर्य ने बताया कि शानू कुचवंदिया, उम्र 30 साल और आलोक कुचवंदिया उम्र 19 साल को के साथ-साथ तीनों नाबालिग अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें