फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahashivratri: शिवमय हुआ छिंदवाड़ा, रामेश्वरम धाम में भगवान शिव की प्राण प्रतिष्ठा, मंदिरों में भक्तों की भीड़

Fri, 08 Mar 2024 02:10 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा

सार

छिंदवाड़ा में नागा साधुओं की तपोभूमि श्री पातालेश्वर धाम में महाशिवरात्रि पर्व पर बाबा अमरनाथ बर्फानी का शिवलिंग बनाया गया है। 1500 किलो बर्फ से बना शिवलिंग 8 फीट ऊंचा है।
विज्ञापन
मंदिर में पूजा करते भक्त। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाशिवरात्रि पर्व पर छिंदवाड़ा शिवमय हो गया है। पातालेश्वर से लेकर सभी शिवालय और शिव मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ी है, जगह-जगह रुद्राभिषेक के साथ-साथ भगवान शिव की विशेष आराधना की जा रही है। जगह-जगह फलाहारी भंडारे का भी आयोजन किया जा रहा है।  

विज्ञापन


सिहोरामाल स्थित श्री रामेश्वर पूजा धाम में आयोजित तीन दिवसीय अनुष्ठान के दूसरे दिन पीठ पूजन किया गया। इस दौरान शिवलिंग समेत अन्य प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा, हवन और भंडारे का आयोजन भी हो रहा है। मंदिर समिति द्वारा महाशिवरात्रि के मौके पर लेजर लाइट शो भी किया गया है। विवेक बंटी साहू परिवार द्वारा आयोजित अनुष्ठान में शिवलिंग सहित श्री गणेश, श्री पंचमुखी हनुमान जी, शिवजी की पंचानन मूर्ति, लक्ष्मी नारायण, श्री राधे कृष्णा, श्री राम जानकी लखन लाल जी हनुमान जी, सिंह वाहिनी माताजी, मां कर्मा देवी एवं मंदिर के बाहर प्रांगण में स्थित मंदिर में नर्मदेश्वर शिवलिंग की प्राण प्रतिष्ठा होगी। साहू परिवार ने सिहोरामाल स्थित श्री रामेश्वरम धाम में जिले के सभी शिवभक्तों को महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर आमंत्रित किया है।

1500 किलो के बर्फानी बाबा के हो रहे दर्शन
छिंदवाड़ा में नागा साधुओं की तपोभूमि श्री पातालेश्वर धाम में महाशिवरात्रि पर्व पर बाबा अमरनाथ बर्फानी का शिवलिंग बनाया गया है। 1500 किलो बर्फ से बना शिवलिंग 8 फीट ऊंचा है।  
विज्ञापन


ब्रम्हकुमारी आश्रम में मनाया जा रहा शिव का महोत्सव
छिंदवाड़ा के नरसिंहपुर रोड स्थित प्रजापिता ब्रम्हाकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय में 88 वीं त्रिमूर्ति महाशिवरात्रि के मौके पर शिवोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। सुबह 8 से 10 बजे तक कार्यक्रम हुए इसके बाद शोभायात्रा निकाली गई। 

गुप्तेश्वर महादेव मंदिर में अनुष्ठान
छिंदवाड़ा के शैलपुत्री दरबार बुधवारी बाजार में स्थापित बाबा गुप्तेश्वर महादेव मंदिर में महाशिवरात्रि पर सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक पूजा अर्चना होगी। शाम 4 बजे बाबा गुप्तेश्वर का श्रृंगार, शाम 7.30 बजे से महाआरती और 9 बजे से सहस्त्रधारा अभिषेक के साथ फलाहारी भंडारे का आयोजन किया जाएगा।  

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें