फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: बेटी के साथ जा रही मां को बाइक ने मारी टक्कर, मौत

Fri, 08 Mar 2024 01:53 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

गलत दिशा से आ रहे एक बाइक सवार ने एक्टिवा को टक्कर मार दी। इससे बसंती सड़क पर गिर पड़ी और उसके सिर, कंधे व चेहरे पर चोट आई। राहगिरों ने बाइक सवार को रोका और पुलिस के हवाले किया।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर के हीरानगर क्षेत्र में पांच दिन पहले हादसे का शिकार हुई एक महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई। वह अपने बेेटी के साथ जा रही थी। तब एक बाइक ने दोनो को टक्कर मार दी थी। जिसे उसके सिर और कंधों पर गंभीर चोट आई थी। उसका अस्पताल में इलाज चल रहा था, लेकिन उसकी मौत हो गई। हादसे में बेटी के पैरों में भी चोट आई हैै।

बसंती पति नर्मदा प्रसाद निवासी सांईधाम काॅलोनी क्षेत्र में रहती है। वह अपनी बेटी के साथ 3 मार्च को एक्टिवा पर अपनी बहन से मिलने जा रही रही थी। इस बीच गलत दिशा से आ रहे एक बाइक सवार ने एक्टिवा को टक्कर मार दी। इससे बसंती सड़क पर गिर पड़ी और उसके सिर, कंधे व चेहरे पर चोट आई। राहगिरों ने बाइक सवार को रोका और पुलिस के हवाले किया। इसके बाद  महिला को इलाज के लिए एमवाय अस्पताल पहुंचाया। पांच दिन तक बसंती अस्पताल में भर्ती रही,लेकिन गुरुवार देर रात उन्होंने दम तोड़ दिया।

दोनो बच्चों के साथ रहती थी बसंती

बसंती अपने एक बेटे और बेटी के साथ रहती है। पति की सात साल पहले मौत हो चुकी है। दोनो बच्चे नौकरी करते है और बसंती गृहणी थी। पुलिस ने आरोपी बाइक सवार के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया हैै।

 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें