फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: अलीराजपुर तहसील कार्यालय में ही आपस में भिड़े कांग्रेस नेता, सीधी पेशाब कांड में देने गए थे ज्ञापन

Thu, 06 Jul 2023 12:39 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीराजपुर

सार

सीधी जिले के पेशाब कांड में तहसील कार्यालय में ज्ञापन देने गए कांग्रेस नेताओं में वहां से लौटते समय आपस में विवाद हो गया। देखते ही देखते कांग्रेस नेताओं के बीच जूता-चप्पल चल गए।
विज्ञापन
आपस में झगड़ते कांग्रेस कार्यकर्ता। - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के सीधी में एक आदिवासी पर युवक पर पेशाब किए जाने के मामले में अलीराजपुर में ज्ञापन देने तहसील कार्यालया में पहुंचे कांग्रेस नेताओं में जूते-चप्पल चल गए। दो गुटों में बंटे कांग्रेस नेताओं के बीच हुई मारपीट का वीडियो भी वायरल हो  रहा है। मारपीट के बाद दोनों गुट एक-दूसरे के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।

विज्ञापन


वायरल वीडियो के अनुसार कांग्रेस नेताओं के दो गुट आपस में झगड़ा करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में एक महिला नेत्री हाथ में चप्पल लिए हैं और पूर्व जिलाध्यक्ष केसर सिंह डावर की पिटाई करते दिख रही है। महिला नेत्री की रिपोर्ट पर केसर सिंह डावर पर छेड़छाड़ और मारपीट के आरोप में एफआईआर दर्ज की गई है। वहीं, पूर्व जिलाध्यक्ष डावर की तरफ से भी महिला नेत्री और अन्य कांग्रेस नेताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है।

जानकारी के अनुसार जोबट के SDOP नीरज नामदेव ने बताया कि बुधवार को करीब 12 बजे कांग्रेस के कुछ पदाधिकारी एसडीएम कार्यालय में ज्ञापन देने गए थे। वहां पर दो गुटों के बीच विवाद हो गया। पुलिस ने महिला नेत्री की रिपोर्ट पर केसर सिंह डावर पर छेड़छाड़ और मारपीट के आरोप में मामला दर्ज किया है। वहीं, पूर्व जिलाध्यक्ष डावर ने भी महिला नेत्री और अन्य कांग्रेस नेताओं के खिलाफ केस दर्ज करवाया है। पुलिस मामले की जांच करने की बात कह रही है। वहीं, पूर्व जिलाध्यक्ष डावर ने आरोप लगाते हुए कहा कि तहसील में ज्ञापन देने गए थे। वहां से लौटने समय ही महिला नेत्री दौड़कर आई और कहने लगीं कि तुझे यहां किसने बुलाया है। जवाब में मैंने कहा कि मैं भी पार्टी का कार्यकर्ता हूं, इसलिए आया हूं। इतने में उसने मेरा गला पकड़ लिया और मारपीट करने लगी। चप्पलें मारीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें