फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेक वीडियो पर कांग्रेस नेता फंसे: सीहोर का बताकर फेक वीडियो पोस्ट करने वाले मप्र कांग्रेस के सचिव के खिलाफ केस दर्ज 

Fri, 10 Dec 2021 11:39 AM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर

सार

मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव अर्जुन आर्य ने सोशल मीडिया पर बुधनी का कहकर एक वीडियो पोस्ट किया था। इसमें एक व्यक्ति को ट्रेक्टर-ट्रॉली से कुचला जा रहा है। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन
अर्जुन आर्य, जिन्होंने यह फेक वीडियो फेसबुक पर पोस्ट किया था। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के सीहोर जिले में पुलिस ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी में सचिव अर्जुन आर्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। मामला कथित तौर पर एक फेक वीडियो को सोशल मीडिया पर पोस्ट करने का है। इस वीडियो में ट्रेक्टर-ट्रॉली एक व्यक्ति को कुचलती दिख रही है। 
विज्ञापन


अर्जुन आर्य ने वीडियो के साथ लिखा था कि 'ये विभत्स दृश्य मुख्यमंत्री के बुधनी विधानसभा का है। यहां शिवराज के अपराधी मित्र सरेआम लोगों को मौत के घाट उतार देते हैं। यही कलयुग के इस मामा का असल चरित्र है।' ऐसा लिखने के बाद अर्जुन आर्य ने एक वीडियो भी पोस्ट किया था। इस वीडियो में रेत से भरी एक ट्रेक्टर-ट्राली एक व्यक्ति को कुचलती हुई दिखाई दे रही है। 

सीहोर एसपी मयंक अवस्थी ने सोमवार को कहा कि अर्जुन आर्य के खिलाफ आईपीसी की धारा 505 (1B) के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। उन पर फेक वीडियो के जरिए लोगों में दहशत या डर बिठाने की मंशा का आरोप है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें