फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना पीक पर कंफ्यूजन: मध्य प्रदेश में कोरोना पीक को लेकर गृहमंत्री और चिकित्सा शिक्षा मंत्री की अलग-अलग राय

Fri, 28 Jan 2022 03:33 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

कोरोना के पीक को लेकर दो मंत्रियों ने विरोधाभाषी बयान दिए। गृहमंत्री ने कहा कि पीक में 11 से 12 हजार केस आ रहे थे। कोरोना अब थमता जा रहा है। वहीं, चिकित्सा शिक्षा मंत्री ने कहा कि यह आंकड़ों का खेल नहीं है। पीक को लेकर अनुमान की बात नहीं कर सकते।
विज्ञापन
मध्य प्रदेश में कोरोना - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश में कोरोना के नए संक्रमितों के आंकड़े कम हो रहे हैं। ऐसे में कोरोना के पीक को लेकर चर्चा तेज हो रही है। इस बीच कोरोना के पीक को लेकर सरकार भी कंफ्यूज लग रही है। शुक्रवार को कोरोना को लेकर सरकार के दो मंत्रियों ने विरोधाभाषी बयान दिए। गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा का कहना है कि पीक में 11 से 12 हजार केस आ रहे थे। कोरोना अब थमता जा रहा है। वहीं, चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग का कहना है कि यह आंकड़ों का खेल नहीं है। पीक को लेकर अनुमान की बात नहीं कर सकते।  
विज्ञापन


प्रदेशभर में शुक्रवार को 24 घंटे में 7763 नए केस आए हैं। इसकी जानकारी देते हुए गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि मैं प्रदेश को बताना चाहता हूं कि कोरोना के 7763 नए केस आए हैं। जो कि बीच में पीक में 11 से 12 हजार पहुंच गए थे और अब घट रहे हैं। जैसे एक्टिव केसों की संख्या 90 हजार के आसपास पहुंच गई थी, जो अब घटकर 67 हजार के पास आ गई है। कोरोना अब थमता जा रहा है।

 इसके उलट कोरोना के पीक को लेकर चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग से पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि यह आंकड़ों का खेल नहीं है। मुझे लगता है कि हम इस बहस में पड़ें कि कब पीक आएगा। कब पीक आया। नहीं आया। पीक आएगा नहीं आएगा। इसकी अनुमान से बात नहीं की जा सकती। मेरा मानना है कि केस ज्यादा हो या कम हो कोरोना अभी है। कोरोना है तो निश्चित रूप से हमें अपनी सुरक्षा का ध्यान रखना चाहिए। 
विज्ञापन


बता दें पीक को लेकर एक्सपर्ट का कहना है कि जब नए मरीज कम मिलें और रिकवर होने वाले मरीजों की संख्या ज्यादा हो तो उसे पीक कहते हैं। इसमें पॉजिटिविटी रेट कम होने या स्थिर होता है। प्रदेश में पॉजिटिविटी रेट घटकर 10 प्रतिशत पर आ गया है। केन्द्र सरकार की 21 से 26 जनवरी की रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश के 22 जिलों में पॉजिटिविटी दर 10 राज्यों से ज्यादा है। उज्जैन में सबसे ज्यादा 32.66 प्रतिशत और दूसरे नंबर पर भोपाल में 28.92 प्रतिशत है। वहीं पांचवे नंबर पर इंदौर में 26.49 प्रतिशत पॉजिटिविटी दर है। 
विज्ञापन


तारीख           जांच         नए केस     रिकवर मरीज 
28 जनवरी     71313       7763         11016    
27 जनवरी     79813        9532        10547
26 जनवरी     81016        9966         8604
25 जनवरी     72382        9451         8467
24 जनवरी     80967       10585        7822
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें