फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhindwara: गांधी गंज की आठ दुकानों में चोरों का धावा, कंप्यूटर और नगदी पार, दुकानदारों ने बंद कर किया विरोध

Fri, 05 Aug 2022 01:39 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा

सार

छिंदवाड़ा जिले के गांधी गंज की आठ दुकानों में चोरों ने धावा बोला और दुकान में रखा कम्प्यूटर और नगदी पार कर दी। दुकानदारों ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए और चोरी के विरोध में दुकानें 12 बजे तक बंद रखीं।
विज्ञापन
छिंदवाड़ा के गांधी गंज में 8 दुकानों के ताले टूटे। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छिंदवाड़ा जिले के गांधी गंज की आठ दुकानों में चोरों ने धावा बोला और दुकान में रखा कम्प्यूटर और नगदी पार कर दी। दुकानदारों ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए और चोरी के विरोध में दुकानें 12 बजे तक बंद रखीं। अंदाजा लगाया जा रहा है कि चोरी रात में करीब 3:00 से 4:00 के मध्य हुई होगी, जिस क्षेत्र में चोरी की वारदात हुई है, वहां से कुछ ही दूरी पर पुलिस का गश्ती पॉइंट है। ऐसे में एक साथ आठ दुकानों में चोरी होने पर पुलिस की लापरवाही सामने आ रही है।
विज्ञापन


चोरों ने सभी दुकानों में ताला तोड़कर सामान और नगदी चोरी की है। लाखों रुपये का सामान चोर साफ कर गए हैं। एक साथ हुई इस बड़ी चोरी की वारदात से व्यापारियों में गुस्सा है। चोरी की घटना के बाद अब आरोपियों को तलाशने के लिए पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। जिन आठ दुकानदारों के यहां चोरी हुई हैं उनमें कालूराम समुदयाल अग्रवाल, आशुतोष डागा, नंदकिशोर साहू, आकाश साहू, नवलकिशोर साहू, सचिन कुमार जैन, विजय साहू, रसेला ट्रांसपोर्ट शामिल हैं।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें