फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhindwara: तीन दिन पहले घर से टहलने निकले बुजुर्ग का गड्ढे में मिला शव, लाश मिलने से फैली सनसनी

Fri, 05 Aug 2022 11:34 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा

सार

छिंदवाड़ा जिले के पांढुर्णा में तीन दिन पहले घर से टहलने निकले बुजुर्ग का शव एक गड्ढे में मिला है। शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक के शरीर में चोट के निशान नहीं मिले हैं, जिससे स्पष्ट नहीं हो पा रहा है कि उसकी मौत कैसे हुई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छिंदवाड़ा जिले के पांढुर्णा में तीन दिन पहले घर से टहलने निकले बुजुर्ग का शव एक गड्ढे में मिला है। शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक के शरीर में चोट के निशान नहीं मिले हैं, जिससे स्पष्ट नहीं हो पा रहा है कि उसकी मौत कैसे हुई।
विज्ञापन

गुरुवार को बुजुर्ग का शव पांढुर्णा के मुख्य मार्ग में शंकर नगर के समीप मारबत नाला से सटे गढ्डे में पड़ी हुई मिली है। जहां शव मिला है वहां एक दुकान भी है लेकिन किसी ने भी शव को नहीं देखा। गुरुवार को सड़क से गुजर रहे एक युवक ने लाश को देखा और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मृतक के परिजनों तो सूचना दे दी है।

मृतक का नाम भजनलाल वाधवानी है, उम्र करीब 75 साल है। मृतक मंगलवार को घर से टहलने की बात कह निकला था। जब मृतक काफी देर तक घर वापस नहीं आया तो परिजनों ने उनकी तलाश की और पुलिस में गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया था। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें