मुख्यमंत्री शिवराज ने कहा कि कमलनाथ ने अपने शासन में प्रदेश के लिए कुछ भी नहीं किया। साथ ही कहा कि वह जहां भी जाते हैं, उसके पहले ही कमलनाथ ट्वीट कर देते हैं कि वह वहां क्यों जा रहे हैं।
मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ पर जमकर बरसे और उन्हें 'टि्वटर मास्टर' करार दिया। शिवराज ने कमलनाथ को जमीनी हकीकत से दूर बताते हुए कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री को जमीन पर आते हुए जनता से मिलकर हालात को देखना चाहिए। मुख्यमंत्री चौहान सोमवार को जिले के झिरनिया में जन कल्याण और सुराज अभियान यात्रा के तहत विद्युत उपकेंद्रों के भूमि पूजन और अन्य कार्यक्रमों के दौरान जनता को संबोधित कर थे।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री शिवराज ने कहा कि वह जहां भी जाते हैं, उसके पहले ही कमलनाथ ट्वीट कर देते हैं कि वह वहां क्यों जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि कमलनाथ को यह समझना चाहिए कि केवल टि्वटर पर बोलने से काम नहीं चलेगा। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी जनता की भलाई और प्रदेश के विकास के लिए दृढ़ संकल्पित है। इसके लिए पूरी ऊर्जा से काम किया जा रहा है।
सीएम चौहान ने कहा कि 15 महीने के कार्यकाल में कमलनाथ और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह प्रदेश को रसातल में ले गए। अब किसानों के नाम पर धरने पर बैठने और बैठाने का नाटक किया जा रहा है। उन्होंने दिग्विजय सिंह के शासनकाल में बैतूल में किसानों पर गोली चलाने और बिजली और सिंचाई परियोजनाओं की बुरी स्थिति का जिक्र करते हुए कहा कि उस दौरान यह जुमला चल रहा था - 'जब तक रहेंगे दिग्गी तब तक रहेगी चिमनी की डिब्बी'।
विज्ञापन
उन्होंने आरोप लगाया कि कोरोना को लेकर कमलनाथ ने कुछ भी नहीं किया, इसलिए कोरोना नियंत्रण भाजपा की सरकार की प्राथमिकता थी। उन्होंने कोरोना से सावधानी बरतने और वैक्सीन लगाने का आग्रह किया।