फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्यप्रदेश: अशोकनगर में 14 साल की लड़की से नौ महीने तक सामूहिक दुष्कर्म, पीड़िता ने बच्ची को जन्म देकर कुएं में फेंका

Mon, 27 Sep 2021 10:43 AM IST
प्रशांत कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार


कदवाया गांव के हनुमान मंदिर के पास कुएं में नवजात के  शव मिलने से गांव में हड़कंप मच गया। लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने पड़ताल शुरू की तो पता चला कि गांव की लड़की ने बच्ची को जन्म देने के बाद कुएं में फेंक दिया। पीड़िता के मौसेरा भाई और उसके चार दोस्तों ने उसके साथ शोषण किया। पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन
- फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश के अशोकनगर में नाबालिग लड़की से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। मौसेरा भाई ने अपने चार दोस्तों के साथ लड़की के साथ 9 महीने तक गैंगरेप किया। मामले का खुलासा तब हुआ, जब पीड़ित ने एक बच्ची को जन्म दिया और नवजात को गांव के एक कुएं में फेंक दिया। पुलिस ने पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इसमें दो आरोपी नाबालिग हैं। 
विज्ञापन


20 सितंबर को कदवाया गांव के हनुमान मंदिर के पास कुएं में नवजात के  शव मिलने से गांव में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने नवजात को निकाला और मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पीएम रिपोर्ट में पता चला कि नवजात को कुएं में जिंदा फेंका गया था। उसकी मौत पानी में डूबने से हुई थी। जांच के दौरान पता चला कि गांव की ही 14 साल की लड़की ने शिशु को जन्म दिया था। इसके बाद पुलिस ने लड़की को हिरासत में लेकर पूछताछ की। लड़की ने पूरी आपबीती सुनाई । पुलिस ने लड़की को बाल संप्रेक्षण गृह में भेजा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें