फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather News: छिंदवाड़ा का अधिकतम तापमान 35.2 डिग्री, आंधी-तूफान के साथ बारिश का अलर्ट, जानें मौसम का हाल

Sun, 21 Apr 2024 11:57 AM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा

सार

पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से बादलों की आवाजाही बढ़ गई। जिसके चलते दिन के बढ़ते तापमान पर ब्रेक लग गया और पारा सामान्य के आसपास आ गया। अगले तीन दिन छिंदवाड़ा में हल्की बारिश के साथ तेज हवा चल सकती है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छिंदवाडा जिले में 39 डिग्री का अधिकतम तापमान पार कर चुकी गर्मी एक बार फिर 35 डिग्री के करीब आ गई है। मौसम विशेषज्ञों ने छिंदवाड़ा और पांढुर्णा जिले में आंधी-तूफान व गरज चमक के साथ हल्की बारिश का अलर्ट जारी किया है। विशेषज्ञों के अनुसार रविवार से तीन अगले तीन दिन तक जिले में मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आ सकता है। दिन और रात के तापमान में भी गिरावट हो सकती है। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से हल्की बारिश और 40 से 50 किमी. की रफ्तार से तेज हवा चलने का अलर्ट जारी किया गया है।

विज्ञापन


उछलते तापमान पर ब्रेक
जिले में गर्मी के तेवर तीखे हो रहे थे। अधिकतम पारा 40 डिग्री के करीब पहुंचने को था। लेकिन, पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से बादलों की आवाजाही बढ़ गई। जिसके चलते दिन के बढ़ते तापमान पर ब्रेक लग गया और पारा सामान्य के आसपास आ गया। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को अधिकतम पारा 35.2 डिग्री रहा, इससे पहले शुक्रवार रात का पारा 22.8 डिग्री दर्ज किया गया था।

क्यों बदल रहा मौसम?
मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ अफगानिस्तान के आसपास हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात के रूप में बना हुआ है। इसके साथ द्रोणिका भी संबंद्ध है, इसके असर से मध्यप्रदेश में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। वेस्टर्न डिस्टरबेंस का असर 21 अप्रैल से 23 अप्रैल तक प्रभावी रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें