फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhindwara News: तेज रफ्तार वाहन ने बाइक चालक को मारी टक्कर, मौके पर मौत

Sat, 20 Apr 2024 09:09 AM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा

सार

हादसे में महफूज के सिर पर गंभीर चोट लगी थी। जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया गया था। पुलिस ने केस दर्ज कर अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस ने अज्ञात वाहन की तलाश की शुरू। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छिंदवाडा में विवाह समारोह में शामिल होने के लिए मोटर साइकिल से चौरई जा रहे बुजुर्ग की हादसे में मौत हो गई। चौरई मार्ग पर इसरा उमरिया के पास तेज रफ्तार वाहन ने बुजुर्ग को पहियों तले रौंद दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। 

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि कुकड़ा जगत ताज नगर निवासी 63 वर्षीय महफूज पिता अब्बास अली गुरुवार को एक विवाह समारोह में शामिल होने के लिए घर से शाम करीब पांच बजे चौरई निकले थे। रात को परिजनों को सूचना मिली कि महफूज हादसे का शिकार हो गए हैं, उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।  

पुलिस के अनुसार हादसे में महफूज के सिर पर गंभीर चोट लगी थी। जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया गया था। आज  पोस्टमार्टम करा कर शव परिजनों को सौंप दिया, और केस दर्ज कर अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


पानी में डूबने से बच्चे मौत
इधधर, खेल-खेल में पानी के टांके में गिरने से मासूम की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि दमुआ के नंदौरा निवासी जयसिंह लौबो अपनी पत्नी और तीन साल की बेटी वियांशी के साथ गांगीवाड़ा में रह रहा था। गुरुवार के दिन दंपत्ति काम पर लगे थे, इस दौरान वियांशी खेलते वक्त पानी के टांके में गिर गई। परिजन उसे निकालकर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।  

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें