छिंदवाड़ा सांसद विवेक बंटी साहू बागेश्वर धाम सरकार धीरेंद्र शास्त्री के द्वारा निकाली जा रही सनातन हिंदू एकता यात्रा में सम्मिलित होकर यात्रा का समर्थन किया। इस दौरान धीरेंद्र शास्त्री से काफी देर तक सांसद बंटी साहू ने चर्चा की। सांसद आज सुबह ही धीरेंद्र शास्त्री के द्वारा निकाली जा रही इस सनातन हिंदू यात्रा में सम्मिलित होने के लिए झांसी पहुंचे।
जहां उन्होंने यात्रा का स्वागत करते हुए पंडित धीरेंद्र शास्त्री से आशीर्वाद लिया। मतलब की धीरेंद्र शास्त्री के द्वारा छतरपुर से यह पदयात्रा निकाली गई है, जो सीधे आज उत्तर प्रदेश बॉर्डर पर प्रवेश कर गई यहां झांसी में सांसद विवेक बंटी साहू ने उनसे मुलाकात की।
यात्रा संबंधी चर्चा की
सांसद विवेक बंटी सामने धीरेंद्र शास्त्री के साथ लगभग 20 मिनट तक यात्रा से संबंधित चर्चा की तथा उनकी यात्रा को अपना समर्थन दिया। इस दौरान धीरेंद्र शास्त्री ने भी संसद को अपना आशीर्वाद देकर यात्रा से जुड़ने को लेकर बातचीत की। सांसद यहां से सीधे दिल्ली के लिए निकल जाएंगे, आपको बता दें कि धीरेंद्र शास्त्री के साथ उनकी लंबी चर्चा हुई है। वहीं उन्होंने छिंदवाड़ा आने की भी बात कही।