फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव में लाडली बहना: नकुलनाथ बोले- चुनाव बाद बंद कर देंगे योजना, शिवराज ने कहा- इन्हें कुछ लेना न देना

Mon, 08 Apr 2024 09:46 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, छिंदवाड़ा

सार

छिंदवाड़ा में कांग्रेस के प्रत्याशी नकुलनाथ लगातार विभिन्न कार्यक्रमों में लाडली बहना योजना को लेकर भाजपा पर हमलावर हैं। नकुलनाथ ने दावा किया कि लोकसभा चुनाव के बाद यह योजना बंद कर दी जाएगी। इस पर अब शिवराज सिंह चौहान ने पलटवार किया है। 
विज्ञापन
छिंदवाड़ा में लाडली बहना योजना पर बयानबाजी जारी है। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छिंदवाड़ा में लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस और भाजपा दोनों ही दलों में चुनाव प्रचार गति पकड़ रहा है। ऐसे में छिंदवाड़ा के लोकसभा चुनाव में लाडली बहना की एंट्री हो गई है। छिंदवाड़ा सांसद नकुलनाथ और पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान के बयान सामने आए हैं।
विज्ञापन


बता दें कि चार महीने पहले हुए विधानसभा चुनाव में लाडली बहना योजना गेम चेंजर साबित हुई थी। अब इसी लाडली बहना योजना को लेकर एक बार फिर कांग्रेस और भाजपा आमने-सामने हैं। छिंदवाड़ा में कांग्रेस के प्रत्याशी नकुलनाथ लगातार विभिन्न कार्यक्रमों में लाडली बहना योजना को लेकर भाजपा पर हमलावर हैं। नकुलनाथ का कहना है कि कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव में नारी सम्मान योजना की घोषणा की थी, जिसको लेकर भाजपा ने लाडली बहना योजना चुनाव के पहले लाई थी। विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने 3000 तक लाडली बहना की राशि देने की बात कही थी, लेकिन सिर्फ अभी तक 1250 कर भाजपा झूठी वाहवाही बटोर रही है। नकुलनाथ ने दावा किया कि लोकसभा चुनाव के बाद यह योजना बंद कर दी जाएगी। नकुलनाथ लगभग हर मंच पर इसी तरह से लाडली बहना योजना को लेकर निशाना साध रहे हैं। 

शिवराज ने किया पलटवार
छिंदवाड़ा प्रवास पर पहुंचे पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान से जब पत्रकारों ने नकुलनाथ द्वारा लाडली बहन योजना को लेकर किए गए सवालों पर चर्चा की तो उन्होंने कहा कि इन्हें कुछ लेना न देना है, बस मगन रहना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें