फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhindwara: किसान से भूमि नामांतरण के नाम पर ले रहा था 12 हजार की रिश्वत, लोकायुक्त टीम ने दबोचा

Tue, 14 May 2024 09:55 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा

सार

छिंदवाड़ा में एसडीएम कार्यालय के पास पटवारी भवन छिंदवाड़ा में नक्शा दुरस्त कराने के नाम पर 12,000 की रिश्वत लेते लोकायुक्त की टीम ने पटवारी को रंगे हाथों दबोचा है। पटवारी के पास से नकद जब्त कर भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकायुक्त की टीम ने मंगलवार को छिंदवाड़ा तहसील कार्यालय में एक पटवारी को 12 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों धर दबोचा है। पटवारी का नाम रोहित मालवी है, जो जामुनझिरी हलका में पदस्थ है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, आवेदक पांचालाल परतेती ने शिकायत में बताया कि उसको अपनी मां के जमीन के नाम में रिकार्ड दुरुस्त कराना था। इसको लेकर वह पटवारी रोहित मालवी के पास गए तो उन्होंने 12 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की थी, जिसके बाद तत्काल उन्होंने इसकी जानकारी लोकायुक्त टीम को दी। सूचना मिलने के बाद लोकायुक्त की टीम ने मौके पर पहुंचकर पटवारी को रंगे हाथों धर दबोचा। आरोपी के खिलाफ लोकायुक्त अधिनियम की धारा के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है।

दो महीने से लटका रहा था पटवारी
रिश्वतखोर पटवारी पिछले दो महीने से पीड़ित किसान को नक्शा दुरुस्त करने के नाम पर लटका रहा था। यहां तक कि पटवारी खुलेआम रिश्वत की मांग कर रहा था, जिसके चलते उसने लोकायुक्त की शरण ली और पटवारी रंगे हाथों पकड़ा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें