लोकसभा चुनाव से पहले पांढुर्ना जिले में कांग्रेस कमेटी ने अपनी नई कार्यकारिणी घोषित कर दी है। इसमें पूर्व विधायक रह चुके सुरेश झलके को जिला अध्यक्ष बनाया गया है। नवगठित कार्यकारिणी में पांढुर्ना कांग्रेस जिलाध्यक्ष सहित कुल दस नामों की सूची संसदीय क्षेत्र मीडिया विभाग के द्वारा जारी की गई है।
लोकसभा प्रभारी संसदीय क्षेत्र छिंदवाड़ा एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सौंसर समन्वयक की भी नियुक्ति की गई है। वहीं, पांढुर्ना विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक जतन उइके को लोकसभा प्रभारी, संसदीय क्षेत्र छिंदवाड़ा मनोनित किया गया है। पांढुर्ना जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सुरेश झलके को सौंपी है। जिला कांग्रेस कमेटी पांढुर्ना समन्वयक भागवत महाजन, सह समन्वयक आनंदराव कोल्हे, कार्यकारी अध्यक्ष पद पर मधुकर दुर्वे, राजू ठवरे व विनायक मर्सकोले नियुक्त किये गये हैं। जिला कांग्रेस कमेटी पांढुर्ना में वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर इंदू रबड़े व प्रमोद भांगे मनोनित किये गये हैं।
विजय चौधरी पर्यवेक्षक ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पांढुर्ना एवं रामकृष्ण माटे पर्यवेक्षक उप ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पांढुर्ना नियुक्त किये गये हैं। सौंसर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी में समन्वयक पद की जिम्मेदारी अशोक चौधरी को सौंपी है।