फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhindwara: अमरवाड़ा जुंगावानी टोल प्लाजा के पास तेज रफ्तार बोलेरो वाहन पलटा, 11 लोग घायल, तीन की हालत गंभीर

Wed, 01 May 2024 10:14 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा

सार

छिंदवाड़ा जिले में अमरवाड़ा जुंगावानी टोल प्लाजा के पास तेज रफ्तार बोलेरो वाहन पलटने से 11 व्यक्ति घायल हो गए। इनमें से तीन की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
बोलेरो पलटा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छिंदवाड़ा में अमरवाड़ा थाना अंतर्गत ग्राम जुंगावानी टोल नाका के पास के पास एक तेज रफ्तार बोलेरो वाहन अनियंत्रित सुपर पलट गया, जिसमें सवार 11 लोग बुरी तरह से घायल हो गए। तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों को अमरवाड़ा अस्पताल में एडमिट कराया गया है।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि चालक द्वारा लापरवाही एवं तेज गति से वाहन चलाने से यह बोलेरो वाहन पलट गया था, जिसमें सवार 11 व्यक्ति घायल हो गए थे, जिन्हें एंबुलेंस की मदद से सिविल हॉस्पिटल अमरवाड़ा लाया गया। जहां तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। दुर्घटना की जानकारी लगते ही अमरवाड़ा अनु विभाग के अधिकारी तत्काल सिविल अस्पताल पहुंचकर घायल का समुचित इलाज करने के निर्देश दिए।

वहीं, तीन गंभीर रूप से घायल व्यक्तियों को छिंदवाड़ा जिला चिकित्सालय रेफर किया गया है। घायलों में कोमल यादव पिता कन्हैया यादव उम्र 70 वर्ष जमुनिया भूरा, अधर पिता रघु यादव उम्र 65 वर्ष, शरद यादव पिता कौशल 4 वर्ष, उमेश्वती पति कौशल यादव की उम्र 30 वर्ष, शीतल पिता कौशल यादव उम्र ढाई वर्ष, सरिता पति आसाराम उम्र 30 वर्ष, आसाराम पिता पूसु यादव, राजकुमार पिता सुमरन सभी निवासी जमुनिया भूरा संजय पिता मेहमान शाह उम्र 45 वर्ष निवासी हिर्री, कीर्ति पति उमेश उम्र 35 वर्ष, देवेंद्र पिता उमेश निवासी कोपा खेड़ा सभी का इलाज अमरवाड़ा हॉस्पिटल में चल रहा है। 
विज्ञापन


नरसिंहपुर से पूजा कर लौट रहा था परिवार
बताया जा रहा है कि बोलेरो सवार नरसिंहपुर से पूजा कर लौट रहा था। तभी टोल प्लाजा के पास तेज रफ्तार बोलेरो अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में सभी लोग घायल हो गए। गनीमत यह रही कि समय पर सभी लोग अस्पताल पहुंच गए।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें