फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhindwara: मोबाइल पर बात करते-करते अचानक गिरी महिला, अस्पताल में मौत, हार्टअटैक की आशंका

Mon, 13 Feb 2023 06:25 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा

सार

छिंदवाड़ा में मोबाइल पर बात करते-करते एक महिला की मौत हो गई। वह बात करते समय अचानक गिरी फिर नहीं उठ सकी। अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम के बाद कारणों का खुलासा हो सकेगा। 
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में चौंकाने वाला मामला सामने आया है। परिवार के साथ अपने रिश्तेदार के घर पहुंची महिला की मोबाइल पर बात करते-करते मौत हो गई। डॉक्टर भी कुछ नहीं बता सके, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कारणों का खुलासा होने की उम्मीद है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मामला छिंदवाड़ा के काबेरी नगर का है। बताया गया कि देहात थाना क्षेत्र के ताजनगर से 36 वर्षीय सीरीन पति जाहिद खान  परिवार के साथ अपने रिश्तेदार के घर काबेरी नगर आई थी। रविवार दोपहर को मोबाइल पर बात करते वक्त अचानक वह गिर पड़ी। घरवाले उसे बेहोशी की हालत में अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृत्यु के कारण स्पष्ट न होने पर पुलिस द्वारा मृतका का पीएम कराया जा रहा है।

अस्पताल चौकी पुलिस ने बताया कि ताजनगर निवासी सीरीन खान को रविवार शाम लगभग 4 बजे बेहोशी की हालत में जिला अस्पताल लाया गया था। यहां जांच के बाद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सीरीन रिश्तेदार के घर काबेरी नगर आई थी। इसी दौरान मोबाइल पर बात करते वक्त अचानक बेहोश हो गई थी। संभावना जताई जा रही है कि अटैक की वजह से महिला की मौत हुई है, हालांकि मृत्यु के कारण स्पष्ट न होने पर मृतका का पीएम कराया जा रहा है। मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें