फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhindwara News: चौरई के कमलनाथ स्टेडियम का नाम बदला, अब रानी दुर्गावती के नाम से पहचाना जाएगा

Tue, 29 Aug 2023 09:03 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा

सार

Chhindwara News: कमलनाथ के गढ़ छिंदवाड़ा को भेदने के लिए अब भाजपा ने नया पैंतरा अपनाया है। चौरई के कमलनाथ स्टेडियम का नाम जनपद पंचायत ने सर्वसम्मिति से रानी दुर्गावती स्टेडियम कर दिया गया है।
विज्ञापन
कमलनाथ स्टेडियम का नाम बदला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चुनावी साल में कमलनाथ के गढ़ छिंदवाड़ा में भाजपा एक खास रणनीति के तहत कार्य कर रही है ताकि आने वाले चुनाव में यहां भाजपा का परचम लहरा सके, ऐसे में एक बड़ी खबर छिंदवाड़ा के चौरई विधानसभा क्षेत्र से सामने आ रही है। यहां पर भाजपा समर्थित जपं ने आज एक प्रस्ताव पारित करते हुए नगर के कमलनाथ स्टेडियम का नाम बदलकर रानी दुर्गावती स्टेडियम कर दिया है। जिसको लेकर विधिवत जपं की बैठक में प्रस्ताव भी लिया गया है। 
विज्ञापन


जानकारी देते हुए जपं अध्यक्ष सरोज राधेश्याम रघुवंशी ने बताया कि पिछले दिनों नगर के कमलनाथ स्टेडियम का नाम बदलने की मांग भाजपा अजजा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष वीरपाल इनवाती के द्वारा पूर्व विधायक पंडित रमेश दुबे को पत्र भेजकर यह मांग की गई थी कि स्टेडियम का नाम वीरांगना रानी दुर्गावती के नाम करने की मांग की थी, जिसके बाद  सोमवार को जपं की सामान्य सभा की बैठक में यह प्रस्ताव लिया गया और तत्काल सर्व सम्मति से इसका प्रस्ताव पारित किया गया है। 

कांग्रेस कर सकती है विरोध, आदिवासी समाज को साधने का प्रयास
गौरतलब है कि इस सारे मामले में कांग्रेस मुखर हो सकती है, ऐसी संभावना बताई जा रही है, ऐसे में भाजपा ने चुनाव से पहले एक नया दांव चल दिया है, जिससे आदिवासी समाज को साधा जा सकता है। लिहाजा भाजपा के इस कदम से कांग्रेस विरोध करती है या नहीं यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें