'बिग बॉस 17' में धमाल मचाएगी अंकिता-विक्की की जोड़ी 'पवित्र रिश्ता' से घर-घर में पहचान बनाने वाली अंकिता लोखंडे टीवी की दुनिया में वापसी करने वाली हैं इस बार खास यह होगा कि अंकिता अकेली नहीं बल्कि अपने पति विक्की जैन के साथ टीवी पर धमाल मचाएंगी अंकिता लोखंडे और विक्की जैन के प्यार की झलक हमें सोशल मीडिया पर समय-समय पर देखने को मिलती रहती है लेकिन जल्द ही दोनों टीवी पर लाइव अपनी केमिस्ट्री से लोगों का मनोरंजन करते नजर आएंगे दरअसल, कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि अंकिता और विक्की, 'बिग बॉस 17' का हिस्सा होंगे अंकिता और विक्की जैन की 'बिग बॉस 17' में आने की खबरों ने फैंस के उत्साह को दोगुना कर दिया है 'बिग बॉस 17' अक्तूबर के अंत तक शुरू होने वाला है ...