फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhindwara: छिंदवाड़ा से जबलपुर जा रही SMT की बस में लगी आग, सभी यात्री सुरक्षित, डिक्की में रखा लगेज जलकर खाक

Mon, 11 Sep 2023 10:56 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा

सार

Chhindwara News: छिंदवाड़ा से जबलपुर जा रही बस में आग लग गई। हादसे में कोई यात्री हताहत नहीं हुआ, लेकिन बस की डिक्की में रखा यात्रियों का सारा सामान जलकर खाक हो गया।
विज्ञापन
छिंदवाड़ा से जबलपुर जा रही बस में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छिंदवाड़ा से जबलपुर जा रही एसएमटी की बस हादसे का शिकार हो गई। बताया जा रहा है कि यह बस यात्रियों को लेकर छिंदवाड़ा से जबलपुर जा रही थी तभी अचानक चौरई के चांद बायपास पर बस का पिछला पहिया फूट गया, और अचानक बस अनियंत्रित होकर लहराने लगी, टायर फूटने की आवाज आते ही ड्राइवर ने सड़क की स्पीड स्लो करते हुए उसे रोकने का प्रयास किया तभी अचानक पीछे से बस में आग की लपटें दिखाई देने लगी, जिसके बाद तत्काल बस रोकी गई और यात्रियों को बाहर उतरने के लिए कहा गया। यात्रियों ने भी तत्परता दिखाई और उससे नीचे उतर आए, इससे पहले की कोई कुछ कर पाता आग की लपटों ने पूरी बस को घेर लिया, और देखते ही देखते एक घंटे के भीतर पूरी बस कबाड़ में तब्दील हो गई थी। चौरई पुलिस ने बताया कि छिन्दवाड़ा से जबलपुर जा रही बस क्रमांक MP28 P1369 SMT ट्रेवल्स में चौरई बायपास पर टायर फटने के बाद आग लग गयी। आग में कोई जनहानि नहीं हुई है। फायर ब्रिगेड और पुलिस बल  मौके पर है आग बुझाई जा रही है। हालांकि सूचना के बाद दमकल भी यहां पहुंच चुकी थी, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी था बस पूरी तरह से आग के आगोश में समा गई थी। 
विज्ञापन




नहीं बचाया जा सका यात्रियों का सामान
बस में भले ही किसी भी तरह से यात्री को कोई हानि नहीं पहुंची लेकिन बस की डिक्की में रखा हुआ लगेज नहीं बचाया जा सका, दरअसल बस रुकने के तुरंत बाद आग की लपटे इतनी उग्र हो गई थी कि कोई भी बस के पास जाने की जहमत नहीं उठा पा रहा था।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें